गुरमीत राम रहीम के पैराेल मामले में हरियाणा के ज‍ेल मंत्री ने कहा-जेल अधीक्षक का था निर्णय

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्‍चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक दिन के पैरोल दिए जाने के मामले में बड़ी बात कही है। उन्‍होंने कहा कि राम रहीम को जेल अधीक्षक ने पैरोल दी थी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 07:29 AM (IST)
गुरमीत राम रहीम के पैराेल मामले में हरियाणा के ज‍ेल मंत्री ने कहा-जेल अधीक्षक का था निर्णय
डेरा सच्‍चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम और हरियाणा के जेज मंत्री रणजीत सिंह चौटाला। (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने डेरा सच्‍चा सौदा गुरमीत राम रहीम को  पिछले दिनों एक दिन की पैरोल दिए जाने के मामले में बड़ी बात कही है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल अधीक्षक ने खुद के स्‍तर पर गुरमीत राम रहीम को एक दिन की पैरोल दी। जेल अधीक्षक को इसका अधिकार है।

कहा- जेल अधीक्षक को सूर्योदय से सूर्यास्‍त के बीच कैदी को पैरोल देने का अधिकार

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि जेल में सजायाफ्ता किसी भी कैदी को सूरज निकलने से लेकर सूरज के छिपने तक जेल अधीक्षक अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए पैरोल दे सकता है।  डेरा मुखी राम रहीम की मां बीमार थी जिसके चलते उसे पैरोल दी गई थी।  रणजीत सिंह ने कहा फिलहाल भविष्य में राम रहीम ने और पैरोल की अपील नहीं की है।

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा करोना को देखते हुए हरियाणा में करीब 6 हजार कैदियों की पैरोल 31 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। करीब 46 हजार कैदी हरियाणा की जेलों में बंद थे, जिन्हें पैरोल दी गई थी। इसके अलावा करीब 1400 कैदियों ने अदालत से पैरोल ली है

रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि करोना को देखते हुए जेल प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है। पुराने और जेल में आने वाले नए कैदियों की बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि हरियाणा की जेलों को आधुनिक बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं हमने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की जेलों का निरीक्षण किया है। इन जेलों की तर्ज पर हरियाणा के जेलों को आधुनिक बनाया जाएगा। हरियाणा की जेलों में गोशालाएं खोलने पर विचार किया जा रहा है

बिजली मंत्री के तौर पर रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कृषि क्षेत्र के लिए दो घंटे अतिरिक्त बिजली दी जा रही है। फिलहाल करीब 8 जिलों में आठ के बजाय 10 घंटे बिजली दी जा रही है, लेकिन जहां जहां से भी किसानों की अतिरिक्त बिजली की मांग आ रही है उसकी पूर्ति करवाई जा रही है।  हरियाणा के पास बिजली की कोई कमी नहीं है और हमारे पास सरप्लस बिजली है।

यह भी पढ़ें: यात्री नहीं मिलने से पहली प्राइवेट ट्रेन तेजस एक्‍सप्रेस बंद, लेकिन अब पंजाब एवं हरियाणा में चलेगी

यह भी पढ़ें: हद हो गई...! बठिंडा के सरकारी अस्‍पताल में डेढ़ माह में चौथी बार चढ़ाया एचआइवी संक्रमित खून

यह भी पढ़ें: संगरूर में कैंटर से टक्‍कर के बाद कार में आग लगी, पांच लोग जिंदा जले, शादी समारोह से आ रहे थे


यह भी पढ़ें: मिलिये हरियाणा के अनोखे मकान वाले बाबा से, साकार करते हैं लोगों के अपने घर का सपना

यह भी पढ़ें: हरियाणा में IAS-IPS के अहम की लड़ाई में बड़ा सवाल- ट्रेनिंग एक संग तो समान काम पर विवाद क्‍यों

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी