भाजपा और कांग्रेस के बिना देश में बनेगा तीसरा मोर्चा : अभय चौटाला

इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि देश में गैर भाजपा और गैर कांग्रेस पार्टियां मिलकर तीसरे मोर्चे का गठन करेंगे। बसपा प्रमुख देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Publish:Thu, 03 May 2018 11:52 AM (IST) Updated:Thu, 03 May 2018 09:15 PM (IST)
भाजपा और कांग्रेस के बिना देश में बनेगा तीसरा मोर्चा : अभय चौटाला
भाजपा और कांग्रेस के बिना देश में बनेगा तीसरा मोर्चा : अभय चौटाला

जेएनएन, कुरुक्षेत्र। इनेलो नेता और हरियाणा विधानसभा में नेता विपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि देश में बसपा प्रमुख मायावती के नेतृत्व में गैर भाजपा व गैर कांग्रेस दलों का तीसरा मोर्चा बनेगा। देश की अगली प्रधानमंत्री मायावती होंगी। अभय चौटाला ने एसवाईएल नहर के मामले को लेकर राज्‍य की मनोहरलाल सरकार पर जमकर हमले किए।

अभय चौटाला यहां इनेलो-बसपा की प्रदेश कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में दोनों पार्टियों के प्रमुख नेता मौजूद थे। बैठक में प्रदेश के मौजूदा हालात पर दोनों दलों ने सांझा एजेंडे पर चर्चा की और छह प्रस्ताव पारित किए गए। अभय चौटाला ने कहा कि एसवाइएल के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के पश्चात आज तक प्रदेश सरकार ने हरियाणा में एसवाइएल में पानी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जिस कारण इनेलो-बसपा गठबंधन को मजबूत होकर जेल भरो आंदोलन शुरू करना पड़ा है।

यह भी पढ़ें: एमबीए सरपंच के मैनेजमेंट ने बदल दी गांव की सूरत, दिखा रहा तरक्‍की की नई राह

उन्‍होंने कहा कि 1 मई को भिवानी में जेल भरो आंदोलन के दौरान सरकार ने कार्यकर्ताओं के लिए बनाई गई खुली जेल में कोई मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवाई। अब 4 मई को यमुनानगर जिले में जेल भरो आंदोलन के दौरान जब तक सरकार लिख कर नहीं देगी कि वह मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा सकती तब तक गठबंधन के कार्यकर्ता रिहा नहीं होंगे।

यह भी पढ़ें: सुहागरात में खुला दूल्‍हे का ऐसा राज कि दुल्‍हन के उड़ गए होश

chat bot
आपका साथी