महिला लेक्चरर ने बनाई 12 मिनट की है 'बीट द चीट' डॉक्यूमेंट्री, नकल रोकने का देगी संदेश

नकल पर नकेल कसने के लिए महिला लेक्चरर ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। 12 मिनट की है 'बीट द चीट' डॉक्यूमेंट्री में विद्यार्थियों से नकल न करने की शपथ ली जा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Publish:Mon, 26 Feb 2018 12:35 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 03:06 PM (IST)
महिला लेक्चरर ने बनाई 12 मिनट की है 'बीट द चीट' डॉक्यूमेंट्री, नकल रोकने का देगी संदेश
महिला लेक्चरर ने बनाई 12 मिनट की है 'बीट द चीट' डॉक्यूमेंट्री, नकल रोकने का देगी संदेश

जेएनएन, अंबाला शहर। परीक्षाओं में नकल के कारण चौपट हो रहा विद्यार्थियों का भविष्य सुधारने के लिए शहर के एक सरकारी स्कूल की महिला लेक्चरर ने इसे रोकने का बीड़ा उठा लिया। विद्यार्थियों को न केवल इसके लिए तैयार किया, बल्कि उनमें विश्वास बढ़ाने के लिए अपने खर्च से एक डाक्यूमेंट्री बनाई। इसके अच्छे परिणाम भी सामने आ रहे हैं।

बलदेव नगर स्कूल की लेक्चरर अनामिका ने बताया कि वह करीब चार साल से जॉब में है। पहले गरनाला के स्कूल में पढ़ाने का मौका मिला और अब बलदेव नगर में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि उसकी परीक्षा में ड्यूटी थी तो देखा कि छात्र नकल करने के तरह-तरह के तरीके अपना रहे हैं और यहां तक कि इसमें उनके अध्यापक भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। बस तभी से इसे रोकने का संकल्प लिया।

अनामिका के मुताबिक उसके बाद बच्चों से नकल न करने की शपथ दिलाई।  साथ ही छात्रों को जागरूक करने के लिए 'बीट द चीट' नाम से 12 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई और उसका खर्च खुद वहन किया। मशाल जलाकर भी एक कार्यक्रम चला बच्चों को  जागरूक किया।

कुछ महीने पहले डाक्यूमेंट्री की लांचिंग एजुकेशन डायरेक्टर से कराई। उनकी डाक्यूमेंट्री शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को पसंद आई। यह डॉक्यूमेंट्री उत्तर प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने भी देखी है। इसे देखते हुए नकल रोकने के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश सरकार भी एक्टिव हो गई है।

यह भी पढ़ेंः सीएम मनोहर लाल बोले- एसवाइएल का पानी हरियाणा को मिलकर रहेगा

chat bot
आपका साथी