रश्मी देसाई पर सालों से जान छिड़कते हैं ये कोरियोग्राफर

टीवी एक्ट्रेस रश्मी देसाई जल्द ही अपने पति नंदिश संधु के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के अगले सीजन में नज़र आने वाली हैं। लेकिन यहां उन्हें अपना एक फैन मिल गया है। ये फैन कोई और नहीं बल्कि शो को जज कर रहे कोरियोग्राफर मरजी पेस्तोंजी हैं। उन्होंने

By Monika SharmaEdited By: Publish:Thu, 23 Apr 2015 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2015 01:00 PM (IST)
रश्मी देसाई पर सालों से जान छिड़कते हैं ये कोरियोग्राफर

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस रश्मी देसाई जल्द ही अपने पति नंदिश संधु के साथ डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' के अगले सीजन में नज़र आने वाली हैं। लेकिन यहां उन्हें अपना एक फैन मिल गया है।

शाहरुख ने किसान आत्महत्या मामले में किया केजरीवाल का बचाव!

ये फैन कोई और नहीं बल्कि शो को जज कर रहे कोरियोग्राफर मरजी पेस्तोंजी हैं। उन्होंने इस बात को माना है कि रश्मी पर उनका क्रश है, वो भी अब से नहीं, बल्कि पिछले तीन सालों से।

सूत्र ने बताया कि शो के पहले ऐपिसोड की शूटिंग के दौरान मरजी ने बताया कि वो तीन सालों से रश्मी को पसंद करते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने रश्मी के पति नंदिश से इजाजत लेकर एक्ट्रेस के साथ स्टेज पर एक रोमांटिक गाने पर डांस भी किया।

प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्का के लिए गाया गाना!

इस शो में उपेन पटेल और करिश्मा तन्ना, नेहा सक्सेना और शक्ति अरोड़ा, रश्मी देसाई और नंदिश संधु और अमृता खानविलकर और हिमांशू मल्होत्रा जैसी रियल लाइफ जोड़ियां नज़र आएंगी।

26 अप्रैल से स्टार प्लस पर एयर होने जा रहे 'नच बलिए 7' को मरजी के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और मशहूर लेखक चेतन भगत जज करते नज़र आएंगे।

प्रीति जिंटा और चेतन भगत होंगे 'नच बलिए' के जज!

chat bot
आपका साथी