Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका ने फरहान के कहने पर अनुष्‍का के लिए गाया गाना!

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Thu, 23 Apr 2015 12:33 PM (IST)

    प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का जलवा तो हम सभी देख ही चुके हैं और वो अपनी आवाज का जादू भी चला ही चुकी हैं। मगर उन्‍होंने अब तक अपनी किसी फिल्‍म के लिए कोई गाना नहीं गाया था, जो कि अब ये भी उन्‍होंने कर दिखाया और शायद इसका सारा

    मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग का जलवा तो हम सभी देख ही चुके हैं और वो अपनी आवाज का जादू भी चला ही चुकी हैं। मगर उन्होंने अब तक अपनी किसी फिल्म के लिए कोई गाना नहीं गाया था, जो कि अब ये भी उन्होंने कर दिखाया और शायद इसका सारा श्रेय फरहान अख्तर को जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'नस्लभेदी' विज्ञापन के चलते विवादों में फंस गईं ऐश्वर्या

    ये तो आपको पता ही होगा कि प्रियंका की नई फिल्म 'दिल धड़कने दो' आ रही है और इस फिल्म के लिए ही उन्होंने पहली बार अपनी आवाज दी है। जी हां, इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग प्रियंका ने ही गाया है और उन्होंने इस सॉन्ग में अनुष्का और शेफाली को अपनी आवाज दी है। प्रियंका और फरहान दोनों ने मिलकर पहले इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग की और फिर पूरी स्टारकास्ट के साथ मिलकर इसकी शूटिंग की।

    काजोल की मां तनुजा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

    प्रियंका ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'यह बहुत ही फन सॉन्ग है। मुझे हां कहना पड़ा। फरहान हमेशा से सपोर्ट करते रहे हैं और वही हैं, जिन्होंने मुझे अपने म्यूजिक करियर को सीरियसली लेने के लिए जोर दिया। इस सॉन्ग की रिकॉर्डिंग करते समय बहुत मजा आया।' वैसे शायद यह भी पहली ही बार कि प्रियंका ने कोई गाना गाया है, मगर फिल्माया गया है किसी और पर। उन्होंने अनुष्का और शेफाली को अपनी आवाज दी है।