Entertainment Top News 31 July: जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज, सामने आया ड्रीम गर्ल का टीजर, 5 बड़ी खबरें

Entertainment Top News 31 July 2023 कुछ दिनों पहले शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज किया गया था जो कई दिनों तक चर्चा में बना रहा। वहीं अब जवान का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 का भी टीजर रिलीज कर दिया गया है।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Mon, 31 Jul 2023 04:50 PM (IST) Updated:Mon, 31 Jul 2023 04:50 PM (IST)
Entertainment Top News 31 July: जवान का पहला गाना जिंदा बंदा रिलीज, सामने आया ड्रीम गर्ल का टीजर, 5 बड़ी खबरें
Entertainment Top News 31 July 2023, Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। Entertainment Top News 31 July: शाह रुख खान की आगामी फिल्म जवान का पहला गाना रिलीज कर दिया गया। फैंस की बेकरारी के बीच मेकर्स ने सोमवार को फिल्म का फर्स्ट सॉन्ग जिंदा बंदा जारी किया। इसके अलावा आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का भी टीजर रिलीज कर दिया गया है। यहां पढ़ें मनोरंजन से जुड़ी आज की बड़ी खबरें...

रिलीज हुआ 'जवान' का पहला गाना 'जिंदा बंदा

शाह रुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान दर्शकों को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रही है। कुछ दिनों पहले फिल्म का प्रीव्यू रिलीज किया गया था, जिसने फैंस के लिए जवान का इंतजार और भी मुश्किल कर दिया है। हालांकि, इस बीच शाह रुख खान अपने फैंस के लिए थोड़ी राहत लेकर आए हैं। उन्होंने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया। जवान के इस लेटेस्ट ट्रैक का नाम जिंदा बंदा है। गाने को अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है। वहीं, लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखा है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ रिलीज

आयुष्मान खुराना की आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 रिलीज की तैयारी कर रही है। इस बीच अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हौ। ड्रीम गर्ल 2 के अब तक कई प्रमोशनल वीडियो सामने आ चुके है। इनमें पूजा नाम की लड़की कभी पठान- शाह रुख खान तो कभी भाईजान-सलमान खान के साथ फ्लर्ट करते हुए नजर आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कंगना रनोट ने Y-प्लस सिक्योरिटी पर सवाल उठाने पर सुब्रमण्यम स्वामी को दिया जवाब

कंगना रनोट सोशल मीडिया पर अक्सर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड में कई बार में उन्होंने कुछ लोगों को फिल्म माफिया बताकर उन्हें खरी-खोटी सुनाई है। वहीं, अब वो कंगना एक बार ट्विटर पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं, लेकिन इस बार उन्होंने पंगा एक राजनेता से लिया है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने कंगना की वाई-प्लस सुरक्षा पर सवाल उठाया। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन कंगना मामले को भाप गईं। उन्होंने तुरंत ट्विटर पर सुब्रमण्यम स्वामी का पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें जवाब दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...

आर बाल्की की 'घूमर' का टीजर आया सामने

अभिषेक बच्चन और संयमी खेर स्टारर मूवी 'घूमर' (Ghoomar) जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। काफी समय से फैंस अभिषेक की इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में, इसका पोस्टर भी रिलीज हुआ, जिसे देख लोग मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आये। अब मूवी की पहली झलक देखने को मिली है, जिसने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। हिंदी सिनेमा के टैलेंटेड डायरेक्टर आर बाल्की ने 'घूमर' का निर्देशन किया है। 31 जुलाई 2023 को अभिषेक बच्चन ने फिल्म की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- 'लेफी है? लेफ्ट ही है।' प्रेम विजन की निर्मित फिल्म में संयमी लेफ्ट हैंड स्पिनर बनी हैं, जिनका एक हाथ नहीं होता है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

कंगना रनोट की  ' चंद्रमुखी 2' से राघव लॉरेंस का फर्स्ट लुक आउट

साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर राघव लॉरेंस अक्षय कुमार की लक्ष्मी बम के बाद एक बार फिर से अपनी हॉरर फिल्म 'चंद्रमुखी-2' के साथ बिल्कुल तैयार है। इस फिल्म में बॉलीवुड क्वीन कंगना रनोट भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। साउथ फिल्म चंद्रमुखी सफल फिल्मों में से एक रही है, ऐसे में फैंस के बीच इस हॉरर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट बनी हुई है। अब हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से पहला पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें वेट्टैयन के रूप में राघव लॉरेंस के तीखे तेवर देखने को मिल रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर... 

chat bot
आपका साथी