Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cannes Film Festival में छायी बॉलीवुड पर बनी ऑस्ट्रेलियन डॉक्युमेंट्री, अनुपम खेर ने जतायी यह ख्वाहिश

    By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
    Updated: Thu, 25 May 2023 09:21 PM (IST)

    Brand Bollywood Down Under कान फिल्म फेस्टिवल 2023 जारी है और दुनियाभर की फिल्मों को दिखाया जा रहा है। कुछ डॉक्युमेंट्रीज भी प्रदर्शित की गयी हैं। भार ...और पढ़ें

    Hero Image
    Cannes Film Festival 2023 Australian Documentary Brand Bollywood. Photo- screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। कान फिल्म फेस्टिवल में दुनियाभर के सिनेमा को सेलिब्रेट किया जाता है। अलग-अलग मुल्कों और भाषा की फिल्में अलग-अलग सेक्शंस में आती हैं। भारत से भी फिल्में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचती हैं। कुछ कॉम्पिटिशन सेक्शन में जाती हैं तो कुछ का प्रीमियर किया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुराग कश्यप की फिल्म कैनेडी इस बार कान फेस्टिवल में आधिकारिक तौर पर निमंत्रित फिल्म है। इस सबके बीच एक ऑस्ट्रेलियन डॉक्युमेंट्री फिल्म चर्चा में आ गयी है, जो बॉलीवुड पर बनायी गयी है। 

    ब्रांड बॉलीवुड डॉक्युमेंट्री में क्या है खास?

    'ब्रांड बॉलीवुड- डाउन अंडर' नाम से बनी इस डॉक्युमेंट्री को अनुपम शर्मा ने बनाया है। इस डॉक्युमेंट्री के जरिए ऑस्ट्रेलिया में बॉलीवुड के असर को कैप्चर करने की कोशिश की गयी है। डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन इंडिया पैविलियन सेक्शन में किया गया। 

    'ब्रांड बॉलीवुड' ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड और फिजी में इसी साल रिलीज की जाएगी। वहीं, भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में डॉक्युमेंट्री फेस्टिवल के बाद रिलीज कर दी जाएगी। 

    डॉक्युमेंट्री के निर्देशक अनुपम शर्मा कहते हैं-

    बॉलीवुड भारत की जबरदस्त सॉफ्ट पॉवर है। आयुर्वेद, योग, क्रिकेट, मेडिकल और आइटी की तरह यह भी पूरी दुनिया के लिए भारत की देन है। मैंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को ऑस्ट्रेलिया में अपने लिए जगह बनाते हुए करीब से देखा है। यह ऐसी कहानी है, जो पूरी दुनिया को बतानी चाहिए। 

    डॉक्युमेंट्री में उन फिल्मों के बारे में जानकारी दी गयी है, जो ऑस्ट्रेलिया में शूट की गयी हैं। वेटरन एक्टर अनुपम खेर कहते हैं-

    ऑस्ट्रेलिया के साथ मैं एक जुड़ाव महसूस करता रहा हूं। मुझे खुशी होगी, अगर ऑस्ट्रेलिया के साथ सरकारी सहयोग से भारतीय फिल्म बनायी जाए। मैं ऑस्ट्रेलियाई-भारतीय फिल्म में अभिनय करने के लिए बेकरार हूं, क्योंकि होटल मुंबई का अनुभव अच्छा रहा। 

    • 2019 में रिलीज हुई होटल मुंबई इंडियन-ऑस्ट्रेलिया-अमेरिकी प्रोडक्शन थी। फिल्म की कहानी 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। अनुपम खेर के साथ देव पटेल ने लीड रोल निभाये थे।
    • डॉक्युमेंट्री में दिल चाहता है के बाद ऑस्ट्रेलिया में शूट होने वाली फिल्मों के दृश्यों को शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशंस को भी इसमें दिखाया गया है, जो फिल्मकारों को प्रेरित कर सकती हैं। 

    क्या है ऑस्ट्रेलिया में बॉलीवुड फिल्मों का इतिहास?

    भारतीय सिनेमा के दिग्गज फिल्मकार और अभिनेता फिरोज खान पहले भारतीय माने जाते हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया में फिल्म की पटकथा लिखी और शूट भी किया। इसे याद करते हुए फिरोज के बेटे फरदीन खान कहते हैं-

    मेरे करियर में ऑस्ट्रेलिया का स्थान हमेशा खास रहेगा, क्योंकि मेरी पहली फिल्म का बड़ा हिस्सा वहां शूट किया गया था। मेके पिता को देश की सुंदरता से बहुत प्यार था और इसे सेल्युलाइड पर कैद करने के लिए वो हमेशा उत्साहित रहते थे।

    कौन हैं अनुपम शर्मा?

    डॉक्युमेंट्री का निर्माण अनुपम ने क्लेयर हेवुड और दीप्ति सचदेवा के साथ मिलकर किया है। अनुपम सिडनी में शुरुआती भारतीय मूल के ऑस्ट्रेलियाई फिल्म स्नातकों में से एक हैं और उन्होंने भारतीय सिनेमा पर एक थीसिस के साथ फिल्मों में मास्टर्स किया हैं।