परमाणु परीक्षण से अंतरिक्ष की सैर तक, रोमांच के नए सफ़र पर बॉलीवुड

राकेश अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट हैं। इस फ़िल्म में आमिर ख़ान के लीड रोल निभाने की पुष्टि हो गयी है।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Fri, 30 Jun 2017 04:25 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jun 2017 04:25 PM (IST)
परमाणु परीक्षण से अंतरिक्ष की सैर तक, रोमांच के नए सफ़र पर बॉलीवुड
परमाणु परीक्षण से अंतरिक्ष की सैर तक, रोमांच के नए सफ़र पर बॉलीवुड

मुंबई। हिंदी सिनेमा के ज़्यादातर फ़िल्ममेकर्स को ये उलाहना दी जाती है कि वो एक सीमित सोच और दायरे में रहकर कहानियां बुनते और बनाते हैं। एक निश्चित फॉर्मूले से बाहर फ़िल्में नहीं बनतीं। मगर, अब हिंदी सिनेमा में ऐसे विषयों को चुना जा रहा है, जो पहले नहीं देखे गए हैं। 

जॉन अब्राहम इस वक़्त 'परमाणु- द स्टोरी ऑफ़ पोखरण' की शूटिंग कर रहे हैं। ये फ़िल्म राजस्थान के पोखरण इलाक़े में नब्बे के दशक में हुए परमाणु परीक्षण की बैकड्रॉप पर बनायी जा रही है। ये भारत का दूसरा परमाणु परीक्षण था, जिसे पोखरण 2 के नाम से जाना गया। इस फ़िल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। ये पहली बार है कि भारतीय दर्शक परमाणु टेस्ट जैसे दिलचस्प विषय को पर्दे पर देखेंगे।

यह भी पढ़ें: बायोपिक फ़िल्मों में आम आदमी का हीरोइज़्म, सुपरस्टार बन रहे कॉमन मैन

So happy to bring you the first look of my biggest test ever. #ParmanuFirstLook @johnabrahament @kriarj @ParmanuTheMovie pic.twitter.com/6lT18U02fQ

— John Abraham (@TheJohnAbraham) June 22, 2017

बॉलीवुड जल्द दर्शकों को अंतरिक्ष की सैर पर भी ले जाना वाला है। हॉलीवुड फ़िल्मों के ज़रिए तो आप कई दफ़ा अंतरिक्ष की गहराइयां नाप चुके होंगे, मगर बॉलीवुड पहली बार स्पेस ट्रेवल करवाएगा। सेलिब्रेटेड एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक का निर्माण सिद्धार्थ रॉय कपूर की फ़िल्म कंपनी कर रही है। राकेश अंतरिक्ष की सैर करने वाले पहले भारतीय एस्ट्रोनॉट हैं। इस फ़िल्म में आमिर ख़ान के लीड रोल निभाने की पुष्टि हो गयी है। फ़िल्म को महेश मथाई डायरेक्ट करेंगे। 

यह भी पढ़ें: 100 करोड़ तक पहुंचने में ट्यूबलाइट को लगे 6 दिन, रेडी को 12

एक और फ़िल्म है, 'चंदा मामा दूर के', जो दर्शकों को अंतरिक्ष की अनंत गहराइयों में लेकर जाएगी। इस फ़िल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल निभा रहे हैं। फ़िल्म में सुशांत एक एस्ट्रोनॉट के किरदार में हैं। उनके लिए ख़ास तरह के स्पेस सूट का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसकी तस्वीरें कुछ अर्सा पहले सुशांत ने ट्विटर पर शेयर की थीं। इस सूट को मार्शियन फेम जॉन पाल्मर ने डिज़ाइन किया है। सुनने में आया था कि फ़िल्म की तैयारी के लिए सुशांत नासा जाने वाले हैं। अभी कर आयी ख़बरों के मुताबिक़ फ़िल्म को संजय पूरन सिंह चौहानन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: स्पोर्ट्स पर्संस पर बन रही फ़िल्में, अक्षय हॉकी तो श्रद्धी खेलेंगी बैडमिंटन

Special Spacesuit designed by John Palmer of #Martian fame for Chandamama. Can't wait to get in it and start training:)@sanjaypchauhan pic.twitter.com/HURFaHXKLJ— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) May 4, 2017

शेयर बाज़ार को समझना हर किसी के बस की बात नहीं है। फ़िल्ममेकर्स भी इस रिस्की बाज़ार से दूर रहे हैं। बहुत कम फ़िल्में ऐसी हैं, जिनमें शेयर बाज़ार से जुड़े पहलुओं पर ज़ोर दिया गया हो, पर अब 'बाज़ार' के ज़रिए बॉलीवुड स्टॉक मार्केट को पर्दे पर एक किरदार के तौर पर दिखाने जा रहा है। इस फ़िल्म में लीड रोल सैफ़ अली ख़ान निभा रहे हैं, जबकि स्वर्गीय एक्टर विनोद मेहरा के बेटे रोहन मेहरा डेब्यू कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि फ़िल्म की कहानी हॉलीवुड फ़िल्म 'द वुल्फ़ ऑफ़ वॉल स्ट्रीट' की तर्ज़ पर होगी। फ़िल्म को गौरव के चावला डायरेक्ट कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: इन डायरेक्टर्स का एहसान ना उतार पाएंगे ये 5 सुपरस्टार्स

Yahan paisa Bhagwaan nahin, par Bhagwaan se kam bhi nahin. Presenting the #BaazaarPoster pic.twitter.com/UTKshCmNd9— Baazaar (@BaazaarFilm) May 4, 2017

आनंद एल रॉय की अनाम फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान एक बौने के रूप में दिखायी देंगे। इस फ़िल्म में काफ़ी वीएफ़एक्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। हिंदी सिनेमा के लिए ये एक नई तरह की फ़िल्म होगी। फ़िल्म में कटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा फ़ीमेल लीड रोल निभा रही हैं। 

chat bot
आपका साथी