Lok Sabha Election 2019: झारखंड में रामटहल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

Lok Sabha Election 2019. रांची के सांसद और भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 02:10 PM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 03:30 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में रामटहल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव
Lok Sabha Election 2019: झारखंड में रामटहल ने भाजपा से दिया इस्तीफा, निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

रांची, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 - रांची के सांसद और भाजपा नेता रामटहल चौधरी ने टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जताई और निर्दलीय चुनाव लडऩे की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे 16 अप्रैल को रांची लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान वे केंद्र और राज्‍य की भाजपा सरकारों पर जमकर बरसे और कहा कि यहां सच बोलने की सजा मिलती है। उन्‍होंने कहा कि टिकट काटने से पहले पूछा तक नहीं। पूछते तो योग्य उम्मीदवार बताता। रामटहल ने कहा कि जिन्हें टिकट मिला, उन्होंने भी कहा कि यह गलत हुआ है। चौधरी ने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी के भरोसे चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि एसी कमरे में बैठकर सरकार निर्णय ले रही है। राज्य से लेकर केंद्र तक तानाशाही व्याप्त है।

ये भी पढ़ें - Election 2019: गहलोत,पायलट बोले- रिजु झुंनझुनवाला की जमानत हम देतें है वे पांच साल लोगों के बीच रहेंगे

रामटहल चौधरी झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पर भी खूब बरसे। उन्‍होंने कहा कि आम आदमी से उनका कोई सरोकार नहीं रहा। बता दें कि रांची लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने पिछले दिनों रामटहल से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया था। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्तमान सांसद रामटहल चौधरी का टिकट काटकर खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ को रांची लोकसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी