Loksabha Election 2019 :डिंपल यादव ने नामांकन किया,अखिलेश यादव के साथ सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद

कन्नौज लोकसभा क्षेत्र से सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी डिंपल यादव नामांकन कराने समाजवादी रथ से कन्नौज पहुंची।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 06 Apr 2019 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 06 Apr 2019 03:05 PM (IST)
Loksabha Election 2019  :डिंपल यादव ने नामांकन किया,अखिलेश यादव के साथ सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद
Loksabha Election 2019 :डिंपल यादव ने नामांकन किया,अखिलेश यादव के साथ सतीश चंद्र मिश्रा भी मौजूद

कन्नौज, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इत्रनगरी कन्नौज में आज सांसद डिंपल यादव ने अपना नामांकन दाखिल किया। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के रथ में सवार होकर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नामांकन करने पहुंची। 

नामांकन के दौरान उनके साथ कलेक्ट्रेट में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा, समाजवादी पार्टी से  राज्यसभा सदस्य जया बच्चन व सपा के मुख्य राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव भी थे। इनके साथ सपा उपाध्यक्ष किरनमय नंदा भी रथ में सवार होकर नामांकन स्थल के पास पहुंचे थे। नामांकन के पहले उन्होंने गठबंधन के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट में डिंपल यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दाखिल कराया। नामांकन करने की प्रक्रिया सपा के राष्ट्रीय महासचिव राम गोपाल ने की। साथ आए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने अधिवक्ता की भूमिका निभाई, जबकि राज्यसभा सांसद जया बच्चन बैठी रहीं। घंटों प्रपत्र भरने और हस्ताक्षर करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार को पत्र सौंपा। इस दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर सैलेश कुमार रहे।

अखिलेश रहे बाहर, बैठी रहीं जया

नामांकन की प्रक्रिया घंटों चली। अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं और मीडिया की भीड़ को देखते हुए बाहर आ गए। इस बीच डिंपल को राम गोपाल और सतीश मिश्र ने प्रक्रिया कराई। बीच बीच में डिंपल जया के साथ बैठी रही।

समाजवादी रथ में उनके साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी थे। सबसे पहले डिंपल यादव गठबंधन के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। आज से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। डिंपल यादव ने इसी लिए इस दिन का चुनाव किया है। पिछले दिनों कन्नौज आए अखिलेश यादव ने भी शनिवार को बजरंगबली का दिन बताकर इसी दिन नामांकन करने की पुष्टि की थी।डिंपल यादव और अखिलेश यादव का काफिला लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से कन्नौज पहुंचेगा। 

ये भी पढ़ें - दिल्ली ही नहीं हरियाणा में भी होगा AAP-कांग्रेस गठबंधन, यह है सीट शेयरिंग का फॉर्मूला !

शुभ कार्य के लिए चुना शुभ दिन

शनिवार को चैत्र नवरात्र का आगाज हो रहा है। मुताबिक डिंपल यादव ने इसी लिए इस दिन का चुनाव किया है। पिछले दिनों कन्नौज आए अखिलेश यादव ने भी शनिवार को बजरंगबली का दिन बताकर इसी दिन नामांकन करने की पुष्टि की थी।

राजनीति के मैदान में डिंपल यादव फिरोजाबाद से पहला चुनाव हार गईं थी। उसके बाद में उनके पति अखिलेश यादव ने अपनी जीती गई कन्नौज लोकसभा सीट उनके लिए खाली कर दी थी।

कन्नौज से डिंपल यादव और भाजपा के सुब्रत पाठक के बीच लड़ाई है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी डिंपल यादव और सुब्रत पाठक आमने सामने थे। जीत डिंपल यादव की हुई थी। कन्नौज से डिंपल यादव निर्विरोध जीत दर्ज कर चुकी हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने डिंपल यादव के खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं खड़ा किया था। हालांकि मोदी लहर में डिंपल यादव को इस सीट पर भाजपा के सुब्रत पाठक ने कड़ी टक्कर दी थी। डिंपल यहां महज 19,907 वोटों से जीती थीं। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी