गुजरात: गांधीनगर से अमित शाह को कड़ी टक्कर दे सकते हैं कांग्रेस के चावड़ा, जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपने विधायक सी जे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है।

By NiteshEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 03:59 PM (IST)
गुजरात: गांधीनगर से अमित शाह को कड़ी टक्कर दे सकते हैं कांग्रेस के चावड़ा, जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास
गुजरात: गांधीनगर से अमित शाह को कड़ी टक्कर दे सकते हैं कांग्रेस के चावड़ा, जानिए इस सीट का चुनावी इतिहास

गांधीनगर (पीटीआइ)। कांग्रेस ने गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ अपने विधायक सी जे चावड़ा को चुनाव मैदान में उतारा है। गुजरात की 26 सीटों पर 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं। गांधीनगर-उत्तर विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे चावड़ा लोकसभा चुनाव में शाह को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। पूर्व में कांग्रेस इस सीट से दो लोकप्रिय नाम मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन शेषन और अभिनेता राजेश खन्ना को मैदान में उतार चुकी है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह सीट 1990 के दशक से भाजपा का गढ़ रही है, लेकिन इस बार यहां से शाह को कड़ी टक्कर मिल सकती है। शाह को इस सीट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की जगह पर टिकट मिला है जो छह बार यहां से सांसद रह चुके हैं।

पिछले दिनों कांग्रेस ने लालकृष्ण आडवाणी और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे भाजपा के दिग्गज नेताओं के खिलाफ इस हाई प्रोफाइल सीट से टी एन शेषन, राजेश खन्ना और राज्य के पूर्व डीजीपी पी के दत्ता को मैदान में उतारा था।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : बदायूं में अखिलेश ने कहा-नरेंद्र मोदी की सरकार की वापसी नहीं होगी

गुजरात के सभी 26 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक इस निर्वाचन क्षेत्र में 19.21 लाख मतदाता हैं। इसमें सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं- गांधीनगर उत्तर, कलोल, सानंद, घाटलोदिया, वेजलपुर, नारनपुरा और साबरमती।

2017 के विधानसभा चुनावों में पांच शहरी सीटें - घाटलोदिया, वेजलपुर, नारनपुरा, साबरमती और साणंद - भाजपा के खाते में गईं, जबकि गांधीनगर उत्तर और कलोल के दो अर्ध-ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस ने जीत हासिल की।

गांधीनगर उत्तर सीट से विधायक चावड़ा ठाकोर समुदाय से हैं जो कांग्रेस के प्रबल समर्थक रहे हैं। चावड़ा राजनीति में आने से पहले डिप्टी कलेक्टर थे, उनका मानना ​​है कि लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है न कि अमित शाह और उनके बीच।

'इसे अमित शाह और सीजे चावड़ा के बीच की लड़ाई नहीं कहेंगे। यह कांग्रेस और भाजपा के बीच की लड़ाई है। अगर वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, तो उन्होंने गुजरात में तथाकथित सुरक्षित सीट क्यों चुनी।' चावड़ा ने कहा कि अमित शाह चुनौतीपूर्ण सीट से चुनाव लड़ सकते थे।

उन्होंने कहा, 'हमारे नेता हाल ही में (12 मार्च को) गांधीनगर आए थे और गांधीनगर में एक मेगा रैली की थी, जिसमें लाखों लोगों ने भाग लिया था। रैली में दिखा कि गुजरात में भाजपा के लिए सबकुछ ठीक नहीं है। हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे।'

शाह ने हाल ही में कहा है कि गांधीनगर सीट से चुनाव जीतना गर्व की बात होगी।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी