बगैर मास्क मंदिरों में नहीं होंगे भगवान के दर्शन

जागरण संवाददाता नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू हैं। शनिवार शाम क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 12:31 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 06:08 AM (IST)
बगैर मास्क मंदिरों में नहीं होंगे भगवान के दर्शन
बगैर मास्क मंदिरों में नहीं होंगे भगवान के दर्शन

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू हैं। शनिवार शाम को लॉकडाउन-पाच की घोषणा सरकार की ओर से की गई। इसमें आठ जून से सभी धाíमक स्थलों को सशर्त खोलने की बात कही गई। ऐसे में सरकार के आदेश के बाद दिल्ली के मंदिर इसकी तैयारियों में जुट गए हैं। दो महीने से अधिक समय के बाद अब मंदिरों के पट खुलेंगे। ऐसे में मंदिरों में बिना पूजा सामग्री, फूल माला, प्रसाद के भक्तों को प्रवेश मिलेगा। वह केवल भगवान के दर्शन कर पाएंगे। वहीं, मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिरों को सैनिटाइज कराने का काम रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, सरकार की गाइडलाइंस के हिसाब से भक्तों के लिए नई व्यवस्था बनाई जाएगी।

दिल्ली के प्रमुख मंदिरों से जुड़े उनके प्रबंधक और पुजारी भी ये ही उम्मीद लगाकर बैठे थे कि लॉकडाउन-5 में मंदिरों को खुलने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मंदिर में आने वाले हर भक्त को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। मरघट वाले हनुमान मंदिर के प्रबंधक कैलाश शर्मा ने बताया कि मंदिर खुलने से पहले सभी सेवादारों को बुलाकर शारीरिक दूरी का पालन करने के लिए सफेद गोले बनवाए जाएंगे। मंदिर को सैनिटाइज कराने का काम किया जाएगा।

-----------

- सरकार कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन 5 की घोषणा की है, जिसमें भक्तों के लिए बड़ा एलान किया है। इसमें सभी धाíमक स्थल खुलने की अनुमति दी गई। सुबह और शाम दोनों वक्त मंदिर को सैनिटाइज कराया जाएगा। वहीं, शारीरिक दूरी का ध्यान रखने के लिए प्रशासन की मदद भी ली जाएगी।

--- महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत, कालका पीठाधिश्वर

----

- मंदिर में आने वाले हर भक्त के पास मास्क होना अनिवार्य होगा। वहीं, मंदिर के बाहर से ही शारीरिक दूरी का खयाल रखते हुए लाइन लगवाई जाएगी। पाच-पाच लोगों के समूह को ही अंदर आने दिया जाएगा। बिना पूजा सामग्री के ही अंदर आने दिया जाएगा। भक्त केवल भगवान के दर्शन कर पाएंगे।

- तेज प्रकाश शर्मा, प्रबंधक, गौरी शकर मंदिर, चादनी चौक

chat bot
आपका साथी