गर्मी ने किया परेशान, लू के थपेड़ों बढ़ाई मुसीबत, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कम से कम अगले दो दिन तापमान में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। तापमान भी बढ़ेगा और लू के थपेड़े भी सहने होंगे।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sun, 07 May 2017 08:37 PM (IST) Updated:Sun, 07 May 2017 10:28 PM (IST)
गर्मी ने किया परेशान, लू के थपेड़ों बढ़ाई मुसीबत, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड
गर्मी ने किया परेशान, लू के थपेड़ों बढ़ाई मुसीबत, टूटा 6 साल का रिकॉर्ड

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। कई रिकॉर्ड बना चुकी इस बार की गर्मी ने रविवार को फिर छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तेज धूप के साथ लू ने दिल्लीवासियों को घरों के भीतर कैद रहने पर मजबूर कर दिया। छुटटी का दिन होने के कारण दिन भर लोग घर में ज्यादा जबकि सड़कों पर कम नजर आए। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में भी इजाफा दर्ज किया गया। अभी अगले दो दिन इससे राहत के आसार नहीं हैं।

रविवार को पालम में अधिकतम तापमान 45.1 जबकि न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि मौसम विभाग ने औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक 44.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर अधिकतम 64 और न्यूनतम 13 फीसद रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें: इस बार देखने को मिलेगा गर्मी का प्रचंड रूप, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी कम से कम अगले दो दिन तापमान में कमी आने के कोई आसार नहीं हैं। तापमान भी बढ़ेगा और लू के थपेड़े भी सहने होंगे। बुधवार और बृहस्पतिवार को अवश्य ही एक पश्चिमी विक्षोभ आने पर मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान आंधी चलने और बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। तापमान गिरकर 40 डिग्री के आसपास आ सकता है। जहां तक सोमवार का पूर्वानुमान है तो आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पिछले सात वर्षो मे 7 मई को कितना रहा तापमान
साल अधिकतम न्यूनतम
2011 39 डिग्री से. 24 डिग्री सेल्सियस
2012 40 डिग्री से. 25 डिग्री सेल्सियस
2013 41 डिग्री से. 25 डिग्री सेल्सियस
2014 36 डिग्री से. 24 डिग्री सेल्सियस
2015 43 डिग्री से. 28 डिग्री सेल्सियस
2016 35 डिग्री से. 25 डिग्री सेल्सियस
2017 45.1 डिग्री से. 26.4 डिग्री सेल्सियस

यह भी पढ़ें: प्रचंड गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकते हैं परिंदे, आप भी कर सकते हैं मदद

दिल्ली के चार अलग-अलग क्षेत्रों में कितना रहा तापमान

क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
पालम 39.6 डिग्री से. 26.3 डिग्री सेल्सियस
लोधी रोड 43.1 डिग्री से. 24.7 डिग्री सेल्सियस
रिज 44.5 डिग्री से. 26.4 डिग्री सेल्सियस
आयानगर 44.8 डिग्री से. 25.3 डिग्री सेल्सियस

chat bot
आपका साथी