Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार देखने को मिलेगा गर्मी का प्रचंड रूप, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

    By Abhishek Pratap SinghEdited By:
    Updated: Fri, 24 Mar 2017 11:28 AM (IST)

    28 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    इस बार देखने को मिलेगा गर्मी का प्रचंड रूप, टूटेंगे सभी रिकॉर्ड

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली में इस बार पिछले 3 सालों की तुलना में सबसे कम बारिश हुई है। सफदरजंग इलाके में 1 से 22 मार्च के दौरान 11.1 मिमी बारिश हुई। यहां 2014 में 33.4 मिमी, 2015 में 97.5 मिमी और 2016 में 34.8 मिमी बारिश दर्ज हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि बीते कुछ सालों की तुलना में मौसम में काफी बदलाव आया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर भारत में जिस तेजी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस आते थे, वैसे इस साल नहीं आए। इसका असर दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में कम ही रहा। मार्च में आमतौर पर अच्छी बारिश होती थी। हालांकि इस साल काफी कम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 2016 सबसे गर्म साल रहा था। इस साल और भी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना है। तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की संभावना जताई गई है।

    मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दिल्ली में मार्च 2013 में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई थी। इससे कई साल का रिकॉर्ड टूट गया था। हालांकि इस साल मार्च 2017 में मौसम सूखा रहा। कई दिन बादल भी छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। कुछ दिन ऐसे भी रहे जब दिनभर धूप निकली। मार्च के बचे हुए दिनों और अप्रैल की शुरुआत में अच्छी व तेज बारिश होने की संभावना कम ही है।

    दिल्ली की तरफ उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं भी पहले की तरह तीव्रता से नहीं पहुंची। वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने उत्तर भारत में तो दस्तक दी, लेकिन इसका असर पहाड़ी इलाकों तक ही रहा। दिल्ली के साथ मैदानी इलाकों की तरफ मौसम शिफ्ट नहीं हुआ। इसके कारण दिल्ली में मौसम शुष्क रहा।

    मौसम विभाग के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगेगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

    मौसम विभाग ने कहा है कि 28 मार्च तक अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। यह भी 19 डिग्री तक जा पहुंचेगा। आने वाले दिनों में उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और भी ज्यादा तापमान बढ़ने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में अब गर्मी ने तोड़ दिया पिछले सात साल का रिकॉर्ड