Delhi News: खुद को हिंदू बताकर युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया, धमकी देकर किया दुष्कर्म

मुस्लिम युवक ने एक युवती कोोअपने प्रेमजाल में फंसा लिया। जनवरी में एक दिन आरोपित ने उसे अपने घर पर धमकी देकर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बातचीत करना बंद कर दिया।बार बार दुष्कर्म से पीड़िता गर्भवती हो गई।

By Sanjay SalilEdited By: Publish:Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 15 Mar 2022 07:41 PM (IST)
Delhi News: खुद को हिंदू बताकर युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया, धमकी देकर किया दुष्कर्म
आरोपित ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। अमन विहार इलाके में खुद को हिंदू बता एक मुस्लिम युवक ने पहले किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया फिर धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो उसकी मां को वारदात के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद अमन विहार थाने में शिकायत की गई। जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, पोक्सो, धमकी आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित 25 वर्षीय जुनैद उर्फ साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।वहीं राजधानी में लव जिहाद के बढ़ते मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने मंगलवार को अमन विहार थाने के बाहर प्रदर्शन किया और आराेपित को कड़ी सजा देने की मांग की।

जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय पीड़िता मां के साथ रोहिणी सेक्टर 20 इलाके में रहती है। उसकी मां लोगों के घरों में बतौर घरेलू सहायिका काम करती है।पीडिता के अनुसार वह कभी कभी मां की जगह पर काम करने के लिए चली जाती थी।इस दौरान इलाके में   मीट की दुकान पर काम करने वाला आरोपित उसका पीछा किया करता था। दिसंबर 2021 में उसने एक दिन पीछा करते हुए रास्ता रोक लिया और दोस्ती करने का प्रस्ताव रखा। उसने अपना नाम मनीष बताया।दोनों के बीच दोस्ती हो गई। 

पीड़िता के अनुसार एक दिन जब उसकी मां घर पर नहीं थी तो आरोपित आया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिया। जब पीड़िता ने अपनी मां से शिकायत करने की बात कही तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जनवरी माह में भी एक दिन आरोपित ने उसे अपने घर पर धमकी देकर बुलाया और जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बातचीत करना बंद कर दिया।बार बार दुष्कर्म से पीड़िता गर्भवती हो गई। 

इधर जब पीड़िता की तबियत खराब हुई तो उसकी मां को उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने मां को आपबीती बताई। इसके बाद आरोपित के असली नाम जुनैद उर्फ साहिल के बारे में पता चला।ऐेसे में सोमवार को पुलिस से मामले की शिकायत की गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरेापित को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

chat bot
आपका साथी