बंदरों का प्रजनन नहीं रोका तो हम लुटियंस दिल्ली से बाहर हो जाएंगे: HC

कोर्ट ने कहा कि अफ्रीका के छोटे देशों ने भी बदरों के प्रजनन को रोकने के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और हम इंतजार कर रहे हैं। पीठ ने कहा कि विवेक का इस्तेमाल क्यों नहीं करते।

By Amit MishraEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 05:21 PM (IST) Updated:Thu, 18 Jan 2018 11:56 AM (IST)
बंदरों का प्रजनन नहीं रोका तो हम लुटियंस दिल्ली से बाहर हो जाएंगे: HC
बंदरों का प्रजनन नहीं रोका तो हम लुटियंस दिल्ली से बाहर हो जाएंगे: HC

नई दिल्ली [जेएनएन]। राजधानी में तेजी से बढ़ते बंदरों पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा है कि अगर इनका प्रजनन रोकने के लिए आपातकालीन कदम नहीं उठाए गए तो हम लुटियंस दिल्ली से बाहर हो जाएंगे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल व न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि यह दिल्ली ही नहीं पूरे भारत की समस्या है और अब इस पर कार्रवाई करने में देर नहीं की जा सकती।

वैक्सीन तैयार करने में लगेंगे सात साल

पीठ ने यह टिप्पणी तब की, जब केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने कहा कि बंदरों के प्रजनन को रोक के लिए वैक्सीन के शोध के लिए वित्त मंत्रालय से धन की मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। पर्यावरण मंत्रालय ने पीठ को बताया कि धन मिलने के बाद भी वैक्सीन तैयार करने में सात साल का वक्त लगेगा। इस पर पीठ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

लोग लुटियंस से बाहर हो चुके होंगे

कोर्ट ने कहा कि अफ्रीका के छोटे देशों ने भी बदरों के प्रजनन को रोकने के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और हम इंतजार कर रहे हैं। पीठ ने अधिकारियों से कहा कि आप अपने विवेक का इस्तेमाल क्यों नहीं करते। पीठ ने कहा कि जब तक आप वैक्सीन बनाएंगे तब तक लोग लुटियंस से बाहर हो चुके होंगे। पीठ ने सरकार को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन को निजी रूप से इसमें शामिल होने का निर्देश दिया। बता दें कि अधिवक्ता मीरा भाटिया ने इस संबंध में जनहित याचिका दायर की है। 

यह भी पढ़ें: कृषि के क्षेत्र में अहम है भारत व इजरायल की दोस्ती, ये रिश्ता है पुराना

यह भी पढ़ें: यहां खुलेआम शराब पीते हैं लोग, महिलाओं के साथ होती है छेड़खानी

chat bot
आपका साथी