Move to Jagran APP

Lok Sabha Election: कांग्रेस ने राज बब्बर पर लगाया दांव, हरियाणा की इस सीट से बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने मंगलवार को हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज बब्बर पर दांव लगाया है। प्रदेश कमेटी की ओर से कुछ दिन पहले गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था। इसमें फिल्म अभिनेता राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल थे।

By Jagran News Edited By: Geetarjun Published: Tue, 30 Apr 2024 08:44 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2024 08:44 PM (IST)
कांग्रेस ने राज बब्बर पर लगाया दांव, हरियाणा की इस सीट से बनाया प्रत्याशी

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। कांग्रेस ने मंगलवार को हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राज बब्बर पर दांव लगाया है। प्रदेश कमेटी की ओर से कुछ दिन पहले गुड़गांव लोकसभा सीट के लिए दो नामों का पैनल राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया था। इसमें फिल्म अभिनेता राज बब्बर और कैप्टन अजय सिंह यादव का नाम शामिल थे। पार्टी ने अब राज बब्बर पर भरोसा जताया है।

loksabha election banner

बसपा और भाजपा के प्रत्याशी

बसपा ने भी गुड़गांव लोकसभा सीट से जिलाध्यक्ष विजय खटाना को लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने इस सीट पर केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है।

राजनीतिक जीवन

बालीवुड से राजनीति की ओर प्रभावित 1989 में राज बब्बर वीपी सिंह के नेतृत्व वाले जनता दल से जुड़े। बाद में वह जनता दल छोड़कर समाजवादी पार्टी से जुड़ गए। उन्हें 2006 में समाजवादी पार्टी से निलंबित कर दिया गया। वह 2008 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह तीन बार लोकसभा सांसद और दो बार राज्यसभा के सदस्य रहे। 

1994 से 1999 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। 

1999 में हुए लोकसभा चुनाव में पहली बार जीत दर्ज की। 

2004 में उन्होंने भाजपा पार्टी के मुरारी लाल मित्तल फतेहपुरिया को हराया। 

2009 में लोकसभा में फिर से जीत दर्ज की। 

2015 में राज्यसभा (दूसरा कार्यकाल) के लिए फिर से चुना गया।

2019 के लोकसभा चुनाव में आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी से मैदान में उतरे राज बब्बर को अपने गृह जिले में ही हार झेलनी पड़ी। वो भाजपा के राजकुमार चाहर से हार गए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.