नगर निगम चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए आप ने पांच नेताओं को किया सक्रिय, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग

आम आदमी पार्टी ने नगर निगमों पर फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा को घेरने के लिए पार्टी ने पांच नेताओं को सक्रिय किया है। जिन नेताओं को भाजपा को घेरने की जिम्मेदारी दी गई है उनमें सौरभ भारद्वाज दुर्गेश पाठक राघव चड्ढा दिलीप पांडेय और आतिशी का नाम शामिल हैं।

By Pradeep ChauhanEdited By: Publish:Mon, 04 Oct 2021 03:21 PM (IST) Updated:Mon, 04 Oct 2021 03:21 PM (IST)
नगर निगम चुनाव में भाजपा को घेरने के लिए आप ने पांच नेताओं को किया सक्रिय, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग
आम आदमी पार्टी ने नगर निगमों पर फोकस बढ़ा दिया है। प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली [वीके शुक्ला ]। चुनाव नजदीक आते देख आम आदमी पार्टी (आप) ने नगर निगमों पर फोकस बढ़ा दिया है। भाजपा को घेरने के लिए पार्टी ने पांच नेताओं को सक्रिय कर दिया है। जिन नेताओं को भाजपा को घेरने की जिम्मेदारी दी गई है, उनमें सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक, राघव चड्ढा, दिलीप पांडेय और आतिशी का नाम शामिल हैं। बड़े मुद्दों पर पार्टी के प्रदेश संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय के साथ साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन मोर्चा संभालेंगे। आप का मकसद निगम की सत्ता से भाजपा को बेदखल करना है।

तीनों नगर निगमों में एक साथ अगले साल मार्च में चुनाव होने है। तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 272 वार्ड हैं। तीनों नगर निगमों को मिलाकर आप के पास इस समय 50 से अधिक निगम पार्षद हैं। भाजपा और कांग्रेस छोड़कर भी कई निगम पार्षद अब तक आप में शामिल हो हुए हैं। इन दलों से अभी कई और आप में आने को तैयारी कर रहे हैं । कुछ का फाइनल हो चुका है तो कुछ की बात चल रही है।

दरअसल, यह सब निगम चुनाव को लेकर हो रही राजनीति का ही एक हिस्सा है। चुनाव जीतने के लिए मजबूत प्रत्याशी की भी जरूरत होती है। आप को कद्दावर नेताओं की तलाश भी है। इस पर आप काम कर रही है। इस कार्य में भी आप के पांचों नेता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उम्मीद है कि चुनाव से पहले कई पार्टियों के नेता आप का दामन थाम सकते हैं। इसके लिए भीतरी स्तर पर पूरी तैयारी चल रही है। 

chat bot
आपका साथी