पटना में बादलों ने डाला डेरा, भीषण गर्मी से मिली राहत

पटना सहित पूरे बिहार में गर्म हवाओं के चलने की वजह से लोग गर्मी से परेशान थे। वहीं मंगलवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और मौसम खुशनुमा बना हुआ है, लोगों ने चैन की सांस ली है।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Tue, 04 Apr 2017 07:50 AM (IST) Updated:Tue, 04 Apr 2017 11:45 PM (IST)
पटना में बादलों ने डाला डेरा, भीषण गर्मी से मिली राहत
पटना में बादलों ने डाला डेरा, भीषण गर्मी से मिली राहत

 पटना [जेएनएन]। राजधानी में मौसम का सबसे ज्यादा गर्म दिन सोमवार रहा, लेकिन मौसम ने करवट बदली है और आज सुबह से ही बादलों ने अपना डेरा डाला है, ठंडी हवाएं चलने के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम के बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली है। जो लोग गर्मी की वजह से सुबह मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा रहे थे, वे भी आज मौसम का आनंद उठाने के लिए घर से निकल पड़े।

सोमवार रहा मौसम का सबसे गर्म दिन

तेज पछुआ ने सूबे के मौसम को काफी तल्ख कर दिया था। सोमवार को राजधानी पटना के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का उछाल आया और तापमान 40 पर पहुंच गया। पटना में इस मौसम का यह सर्वाधिक गर्म दिन रहा। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सर्वाधिक गर्म स्थान गया रहा। तपिश से चैती छठ के समापन पर गंगा घाटों पर सूर्य को अघ्र्य देने उमड़े लोग भी पसीने-पसीने हो गए। 

सोमवार सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को पसीना छुड़ाना शुरू कर दिया। दिन चढऩे के साथ तापमान भी चढ़ता गया। दोपहर तक राजधानी की अधिकांश सड़कें वीरान हो गईं। गर्म हवा से घर के बाहर निकले लोगों का चेहरा झुलसता रहा। सूर्यास्त के बाद तापमान में थोड़ी नरमी आई तो लोगों ने राहत की सांस ली।

बिहार में मौसम का बनता-बिगड़ता मिजाज, देखें तस्वीरें...

सोमवार को पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई । रविवार को अधिकतम तापमान 37.3 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। गया का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गया के निकटवर्ती जिलों में भी पारा चढ़ा रहा। डिहरी-ऑन-सोन में भी 42 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। 

यह भी पढ़ें: धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने पर बवाल: पुलिस ने संभाला मोर्चा, तनाव कायम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सोमेंदु सेनगुप्ता के मुताबिक पिछले तीन दिनों से सूबे में तेज पछुआ हवा चली  है। इसी कारण तापमान में वृद्धि हो रही है।  

अगले 24 घंटों में सूबे के पूर्वी भाग में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कुछ इलाके में ओले भी पड़ सकते हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्री-मानसून का समय है। ऐसे में किसी इलाके का मौसम तीन घंटे के अंदर बदल सकता है। अगर किसी जिले में सुबह तेज धूप निकली है तो दोपहर तक बारिश भी हो सकती है। जून में मानसून आने के बाद मौसम ठीक हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: पत्नी के नाम था करोड़ों का इंश्योरेंस, पैसे के लिए पति ने कर दी हत्या

chat bot
आपका साथी