Bihar Politics: 'लालू, तेजस्वी और राहुल जैसे नेता ..., 'संविधान खत्म करने के आरोपों पर बिफरे भाजपा नेता
Bihar Political News in Hindi बिहार भाजपा उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने कहा कि लालू तेजस्वी राहुल और खरगे द्वारा अबकी बार 400 पार के नारे को संविधान बदलने के प्रयास के रूप में प्रचारित किया जाना बेबुनियाद है। विपक्ष के साथ अधिकांश मतदाताओं को भी पता है कि कोई भी सरकार संविधान बदल नहीं सकती है।
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार भाजपा उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. भीम सिंह ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि लालू, तेजस्वी, राहुल एवं खरगे द्वारा 'अबकी बार 400 पार' के नारे को संविधान बदलने के प्रयास के रूप में प्रचारित किया जाना बेबुनियाद है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं के साथ-साथ अधिकांश मतदाताओं को भी यह पता है कि कोई भी सरकार, चाहे उसे कितना भी बहुमत हो, संविधान बदल नहीं सकती है। फिर भी इन नेताओं द्वारा भाजपा पर संविधान बदलने के प्रयास का आरोप लगाना जनता को भयभीत कर वोट लेने का प्रयास मात्र है।
जनता को मूर्ख समझता है विपक्ष
डॉ. भीम सिंह ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि ये विपक्षी नेता जनता को मूर्ख समझने की भूल कर रहे हैं। वे ऐसा समझते हैं कि मतदाता उनके झांसे में आ जाएंगे।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि इन नेताओं को पता होना चाहिए कि भारत के मतदाता प्रबुद्ध हैं। वे भी इस बात को जानते हैं कि संविधान बदला नहीं जा सकता है।
प्रधानमंत्री जी ने तो इतना तक कह दिया है कि आज यदि बाबा साहेब भी आ जाएं और वे भी संविधान बदलना चाहें तो वे भी नहीं बदल सकते। डॉ. सिंह ने कहा कि संविधान बदला नहीं जा सकता है, इसमें संशोधन मात्र किया जा सकता है।
कहा- ...हार से घबराए हुए हैं
डॉ. सिंह ने कहा कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान में ही संशोधन की भी प्रक्रिया भी विहित कर दी है, जिससे इतर हट कर कोई संशोधन नहीं किया जा सकता।
लालू-तेजस्वी-राहुल-खरगे जैसे नेता अपनी सुनिश्चित हार से घबराए हुए हैं। वे अपनी पुरानी नीति, मूर्ख बनाओ और वोट लो, पर लौट आए हैं।
यह भी पढ़ें: Tejashwi Yadav: 'पीरजादे हैं प्रधानमंत्री' पटना एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर पर दिखे तेजस्वी, PM Modi पर किया पलटवार