मिशन 175 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : सांसद

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 01:04 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 01:04 AM (IST)
मिशन 175 की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : सांसद

संवाद सूत्र, नवादा : विधानसभा चुनाव के करीब 400 दिन शेष बचे हैं। लिहाजा पार्टी कार्यकर्ता मिशन 175 को सफल बनाने में जुट जायें। ये बातें सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। श्रीकृष्ण स्मारक भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने की। सांसद ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जायें। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर रोड मैप बनाने की तैयारी की जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आमलोगों के हित में राशन कार्ड, बिजली, वृद्धापेंशन, इंदिरा आवास के संघर्ष करें। राजद-जदयू गठबंधन पर हमलावर अंदाज में कहा कि जंगलराज की वापसी का संकेत मिलने लगा है। सत्ता के मोह में महागठबंधन का रूप दिया जा रहा है। जिसे सूबे की जनता भली-भांति समझ चुकी है। विधानसभा चुनाव में जनता इस महागठबंधन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

हिसुआ विधायक अनिल सिंह ने कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपार जनसमर्थन हासिल हुआ, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत हासिल होगी। बूथ स्तर तक जनता के हित में संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता मिशन विधानसभा में मुस्तैदी से जुट जायें। रजौली विधायक कन्हैया कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते ही लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुए कहा कि मिशन विधानसभा को सफल बनाने के लिए जुट जायें। जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने अध्यक्षीय भाषण के दौरान कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत प्राप्त हुआ। जिले की गिरती विधि-व्यवस्था के खिलाफ संघर्ष की जरुरत है। जिला महामंत्री सह विशेष सदस्यता प्रभारी राजेश कुमार श्री ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पूर्व बने सदस्यों की संख्या का 30 फीसदी सदस्य पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित व महादलित वर्ग से बनाना है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार मुन्ना, नरेश वर्मा, विजय पांडेय, सतीश सिन्हा, संजय कुमार सिंह, रणजीत कुमार, रामवृक्ष शर्मा, विनोद भदानी, सुभद्रा देवी, संजय चौधरी, नंद किशोर चौरसिया, रंजय कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष शशिभूषण बबलू, जिला पार्षद अर्जुन राम, पूर्व मुखिया रंजीत यादव, अरविंद गुप्ता, रामचंद्र यादव, अर्जुन यादव, मोहन गुप्ता, प्रताप रंजन, नीतिनंदन, विश्वास कुमार, सुषमा साहु, विपिन कुमार, राधेश्याम चौधरी, विश्वास सिंह, विपिन कुमार, साहेब सिंह, मुकेश कुमार सिंह, महेश राय, सहदेव वर्मा, श्याम सुंदर सिंह, बिट्टू शर्मा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी