सुनूंगी आपकी हर बात, करूंगी बिहारीगज का विकास : सुभाषिनी

मधेपुरा। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने शनिवार को मुरलीगंज व ग्वालपाड़ा पंचाय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:04 AM (IST)
सुनूंगी आपकी हर बात, करूंगी बिहारीगज का विकास : सुभाषिनी
सुनूंगी आपकी हर बात, करूंगी बिहारीगज का विकास : सुभाषिनी

मधेपुरा। महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी सुभाषिनी बुंदेला ने शनिवार को मुरलीगंज व ग्वालपाड़ा पंचायत के कई गांवों में जाकर लोगों से आशीर्वाद मांगा।

मौके पर उन्होंने कहा कि पिता ने जो विकास की जो सौगातें वर्षो पहले इस क्षेत्र को दी थी, उस क्रम को वे जारी रखने के लिए वचनबद्ध हैं। जैसे-जैसे जनसम्पर्क का सिलसिला आगे बढ़ रहा है, समर्थन भी बढ़ता जा रहा है। भ्रमण के दौरान दुर्गा मंदिर पहुंचकर मां से आशीर्वाद मांगी। साथ ही सभी को दुर्गा अष्टमी व जगतजननी मां दुर्गा के अष्टम स्वरूप महागौरी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कामना की कि मां दुर्गा सभी के दुखों को हर कर जीवन को खुशहाल बनाए। वहीं रतनपट्टी में काफी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि जीत रहे हैं दिल, जीतेगा बिहारीगंज।

बस आपलोग आशीर्वाद दीजिए। मौके पर उन्होंने मुरलीगंज के रघुनाथपुर पंचायत, रतनपट्टी टोला, भेलाही, पश्चिम टोला, नयानगर, गंगापुर, गंगापुर गोठ, रमणी, तिलकोहड़ा, भोलानी, खसरूपट्टी, रामपुर, मीरगंज, पोखराम परमानंदपुर, नवटोलिया, ररामपुर, दुर्गास्थान, मुरलीगंज स्टेशन चौक, कोल्हायपट्टी, रजनी, ग्वालपाड़ा प्रखंड के शाहपुर पंचायत के दुर्गास्थान, ररेशना पंचायत के दुर्गास्थान डेफरा बासा, बीरगांव चतरा पंचायत के दुर्गास्थान, झिटकिया कलहोत पंचायत के दुर्गास्थान सहित अन्य जगहों पर पहुंचकर मां के दर्शन के साथ लोगों से मिली। इस अवसर पर गठबंधन प्रत्याशी ने कहा कि क्षेत्र में समस्याओं का मकड़जाल है। मुलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग रह रहे हैं। लोगों के दर्द को वे नजदीक से देख रहे हैं। इसे दूर करने में वे अपनी ओर से कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

chat bot
आपका साथी