महर्षि कश्यप की नगर में निकली शोभा यात्रा

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 01:02 AM (IST)
महर्षि कश्यप की नगर में निकली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, बक्सर : महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार ब्रह्मा जी के पौत्र थे और वे सप्त ऋषियों में सर्वश्रेठ थे। उक्त बातें महर्षि की जयंती पर शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पवननंदन सरस्वती ने कही। कार्यक्रम केसरवानी वैश्य नगर सभा के बैनर तले आयोजित था।

इससे पहले महर्षि की शोभा यात्रा बैंड-बाजा के साथ शहर के प्रमुख मार्गो में निकाली गई। जो शहीद पार्क, ठठेरी बाजार, पीपी रोड, हनुमान फाटक, मेन रोड होते हुए बंगाली टोला स्थित विद्यालय परिसर में पहुंचा। जहां कार्यक्रम एक गोष्ठी में तब्दील हो गया। इस दरम्यान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महर्षि कश्यप के गोत्र में चारों वर्णो की अनेक उपजातियों का समावेश है। जिनका कोई गोत्र नहीं पता होता है वे महर्षि को अपना गोत्राचार्य मानते हैं। कार्यक्रम को अशोक कुमार केसरी भामाशाह, जगरन्नाथ प्रसाद केसरी, गुप्तेश्वर प्रसाद केसरी, शिवजी प्रसाद, भोला केसरी, बालेश्वर केसरी, अविनाश कुमार, प्रमोद केसरी, ईश्वर चंद, मुन्ना बिहारी आदि ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी