गांवों में घूमीं सांसद, समस्याओं से हुई रूबरू

By Edited By: Publish:Fri, 13 Sep 2013 08:07 PM (IST) Updated:Fri, 13 Sep 2013 08:08 PM (IST)
गांवों में घूमीं सांसद, समस्याओं से हुई रूबरू

संवाद सूत्र, शंभूगंज (बांका) : सांसद पुतुल कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रुबरु हुई। उन्होंने छत्रहार के मिर्जापुर, मालडी व छत्रहार गांव भी पहुंचीं। वहां उन्होंने तेरहवीं वित्त आयोग के अंतर्गत चार लाख 26 हजार रुपये की लागत से बने पंचायत भवन का उद्घाटन किया। इसके अलावा सांसद ने मनरेगा योजना अंतर्गत दस लाख रूपया से राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन के प्रथम चरण कार्य की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुखिया मनोज कुमार मिश्रा, पंसस रासबिहारी सिंह, उपमुखिया नायनो देवी, सुनिता देवी, ममता देवी, मुन्ना जी आदि मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने सिंचाई की समस्या से उन्हें अवगत कराया। सांसद ने बदुआ नदी से पुल में लगे बीयर को देखा। किसानों ने बताया कि नदी के पश्चिम छोर से जो पानी निकलता है उससे मुंगेर जिला के क्षेत्रों में पानी पटवन होता है। यदि थोड़ा सा पश्चिमी छोर के फाटक में केनाल लगा दिया जाय तो बांका जिले के हजारों एकड़ भूमि सिंचित हो सकती है। मुखिया ने कहा कि यहां पूर्व में खेल का आयोजन होता था। लेकिन अब मैदान के अभाव में खेल बंद हो गया है। सांसद ने किसानों के प्रतिनिधि मंडल को बांका बुलाया है। ताकि वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठकर समस्या का समाधान कराया जा सके। तत्पश्चात वे कुर्मा पंचायत के कई गांवों में पहुंची। इस दौरान लोगों ने कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जिसके समाधान का भरोसा सांसद ने दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी