Toyota की घरेलू बिक्री में आई 6 फीसद की गिरावट, जानें अक्टूबर की सेल्स

टोयोटा ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसकी अक्टूबर महीने की बिक्री में 6 फीसद की गिरावट आई है

By Ankit DubeyEdited By: Publish:Fri, 01 Nov 2019 02:47 PM (IST) Updated:Fri, 01 Nov 2019 02:47 PM (IST)
Toyota की घरेलू बिक्री में आई 6 फीसद की गिरावट, जानें अक्टूबर की सेल्स
Toyota की घरेलू बिक्री में आई 6 फीसद की गिरावट, जानें अक्टूबर की सेल्स

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने शुक्रवार को घोषणा की है कि उसकी अक्टूबर महीने की बिक्री में 6 फीसद की गिरावट आई है। कंपनी ने अक्टूबर महीने में 11,866 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वर्ष समान अवधि में कंपनी ने घरेलू बाजार में 12,606 यूनिट्स की बिक्री की है। हालांकि, इटियोस सेडान के निर्यात की बात करें तो इसमें 16 फीसद की बढ़त के साथ अक्टूबर महीने में 744 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि इससे बीते वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 639 यूनिट्स का रहा था।

महीने दर महीने के आधार पर घरेलू बिक्री कंपनी की 6 फीसद गिरी है, जबकि सितंबर 2019 में 18 फीसद की गिरावट देखी गई थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, एन राजा ने कहा, "हमें खुशी है कि ग्राहक की मांग त्योहारी सीजन में विशेष रूप से धनतेरस और दिवाली के दौरान बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों की तुलना में ग्राहकों की भावनाओं में वृद्धि ने हमारी बिक्री के प्रदर्शन में तेजी का रुख अपनाया है।"

उन्होंने आगे कहा, "त्योहारी सीजन के कारण ग्राहकों के ऑर्डर्स में सुधार देखने के लिए यह काफी उत्साहजनक था। इनोवा, फॉर्च्यूनर TRD सेलिब्रेटरी एडिशन और नई यारिस का इस त्योहारी सीजन अच्छा रिस्पांस रहा है।"

कंपनी के मुताबिक जून महीने में लॉन्च होने के बाद से Glanza की 14000 यूनिट्स बिक्री हो चुकी है। इस बारे में राजा ने कहा, "हमने त्योहारी सीजन के दौरान भारत भर में Glanza की सकारात्कम बिक्री देखी गई है। हमें उम्मीद है कि यह त्योहारी सीजन के बाद भी जारी रहेगी।"

कंपनी की कुल बिक्री (घरेलू + निर्यात) में अक्टूबर महीने में 5 फीसद की गिरावट के साथ 12,610 यूनिट्स की रही है। अक्टूबर 2018 में यह आंकड़ा 13,245 यूनिट्स का रहा था।

ये भी पढ़ें:

Urvashi Rautela ने इस शख्स के लिए खरीदी Harley-Davidson Fat Bob

Maruti Suzuki की बिक्री में हुई 4.5 फीसद की बढ़ोतरी, जानें कितनी बिकी कारें

chat bot
आपका साथी