Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, Omni और Eeco हुई महंगी

Maruti Suzuki ने Omni और Eeco की कीमतें बढ़ा दी हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Fri, 11 Jan 2019 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jan 2019 10:25 AM (IST)
Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, Omni और Eeco हुई महंगी
Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए बुरी खबर, Omni और Eeco हुई महंगी

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Maruti Suzuki ने Omni और Eeco की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतों के बाद अब Omni 10,000 रुपये महंगी हो गई है। वहीं. Eeco 5,000 रुपये महंगी हो गई है। बढ़ी कीमतें आज से लागू हो गई हैं। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Omni की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.82 लाख रुपये और Eeco की 3.37 लाख रुपये हो गई है।

दरअसल कंपनी ने पहले ही बता दिया था कि उसकी कारें नए साल में महंगी हो जाएंगी। कंपनी का कहना था कि वस्तु कीमतों और विदेशी मुद्रा दरों में बढ़ोतरी के चलते कंपनी के वाहनों की लागत पर असर पड़ रहा है। इसके कारण कंपनी अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी, जिससे इस अतिरिक्त लागत का कुछ भार ग्राहकों को उठाना होगा। कंपनी की तरफ से बताया गया था कि मॉडल्स के आधार पर बढ़ी कीमतें तय की जाएंगी। Maruti Suzuki Omni की पिछले महीने 7,318 यूनिट्स बिके थे। इसकी 29 फीसदी ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ है। Eeco की पिछले महीने 8,532 कारें बिकी थी।

Maruti Suzuki Omni में पावर के लिए 796सीसी, 4-स्ट्रोक, 3-सिलिंडर इंजन लगा है। इसका इंजन 5000 आरपीएम पर 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 2500 आरपीएम पर 59 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कार 4-स्पीड ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस है। इसका माइलेज 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर है। Omni, 5 और 8 सिटिंग अरेंजमेंट के साथ आती है।

Maruti Suzuki Eeco में पावर के लिए 1.2 लीटर का इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 73 bhp की मैक्सिमम पावर और 3000 आरपीएम पर 101 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन सिस्टम से लैस है। इसका माइलेज 16.2 किलोमीटर प्रति लीटर है। Eeco, 5 और 7 सिटिंग अरेंजमेंट के साथ आती है।

यह भी पढ़ें:

भारत में 10 लाख रुपये से कम कीमत में ये हैं 5 सबसे लेटेस्ट कारें, जानें कीमत और फीचर्स

सड़क पर गाड़ी चलाते समय इन 8 गलतियों से कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

2019 में भी धमाल मचाएंगी ये 6 बाइक्स, जानें कीमत और फीचर्स

chat bot
आपका साथी