भारत की सड़कों पर आ रही हैं ये 2 दमदार कारें, 406 किलोमीटर तक का मिलेगा माइलेज

Hyundai kona और Audi e-tron इलेक्ट्रिक कारें भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jun 2019 09:30 AM (IST)
भारत की सड़कों पर आ रही हैं ये 2 दमदार कारें, 406 किलोमीटर तक का मिलेगा माइलेज
भारत की सड़कों पर आ रही हैं ये 2 दमदार कारें, 406 किलोमीटर तक का मिलेगा माइलेज

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Hyundai kona और Audi e-tron भारत में लॉन्च के लिए तैयार हैं। ये दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें हैं। इन दोनों ही कारों का लुक काफी एग्रेसिव है। इसके अलावा इनमें कई नए फीचर्स दिए गए हैं। सितंबर 2018 में Audi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार e-Tron से पर्दा उठाया था। कंपनी अब 10 महीनें के बाद इसे भारत में पेश कर दिया है। आज हम आपको इन दोनों ही इलेक्ट्रिक कारों के संभावित स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन कारों पर एक नजर,

Maruti Suzuki Ritz की वाटर रेजिस्टेंट कार बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें 

Hyundai kona

Hyundai kona भारत में 9 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। यह भारत की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसकी कीमत करीब 15 से 20 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। इसमें 406 km का रेंज मिलेगा।यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार 406 किलोमीटर तक बिना रुके चलेगी। चार्जिंग- Hyundai Kona EV ग्राहकों के पास 7.2 kW ऑन-बोर्ड चार्जर के साथ आएगी। खबरों के मुताबिक इसे फुल चार्ज होने में 9 घंटे और 35 मिनट का समय लगेगा। ग्राहक 100 kW के फास्ट चार्जर की मदद से अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को केवल 54 मिनट में ही 80 फीसद तक चार्ज कर सकेंगे। रफ्तार- Hyundai Kona EV केवल 7.6 सेकेंड्स में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेगी।

Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें

फीचर्स- रिपोर्ट्स के मुताबिक Hyundai Kona EV में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Apple CarPlay और Android Auto को स्पोर्ट करेगा। ग्राहक इसमें सैटेलाइट नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ eCall इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम का भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

Audi e-tron

Audi ने अपनी इलेक्ट्रिक कार e-tron को भारत में पेश कर दिया है। ये कार अगले 1 से 2 महीनें के बीच भारत में लॉन्च हो सकती है। Audi e-tron लग्जरी सेगमेंट में आएगी, जिसकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये हो सकती है। परफॉर्मेंस- इसमें आपको 355 bhp की मैक्सिमम पावर और 561 Nm का पीक टॉर्क मिलेगा। रेंज- Audi e-tron में 400 किलोमीटर का रेंज मिलेगा। यानी एक बार फुल चार्ज करने पर यह बिना रुके 400 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी।

टॉप स्पीड- इसमें आपको 200 किलोमीटर की टॉप स्पीड मिलेगी। रफ्तार- वहीं, अगर रफ्तार की बात करें, तो ये बूस्ट मोड में केवल 5.7 सेकेंड्स में 100 किलोमीटर की रफ्तार को हासिल कर सकती है।

यह भी पढें:

सड़क हादसों में इस गलती से होती है सबसे ज्यादा मौत, ये हैं 5 बड़े कारण

10 गुना ज्यादा कटेगा चालान, कार मालिक के खिलाफ होगा केस- क्या है Modi 2.0 का प्लान?

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर कटेगा 5 गुना चालान, बिना Helmet और Seat Belt लगेगा इतना जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस पेड़ या खंबे के पीछे छिप कर क्यों काटती है चालान? ये है कारण    

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी