मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिकी Hero की बाइक्स, टॉप-7 में जानें कौन है शामिल

FY2018-19 दो-पहिया वाहनों के लिए एक साधारण वित्तवर्ष रहा। हालांकि अगर रेंकिंग की बात करें तो 2-व्हीलर सेगमेंट में Hero MotoCorp के प्रोडक्ट्स की सबसे ज्यादा बिक्री हुई।

By Shridhar MishraEdited By: Publish:Thu, 11 Apr 2019 09:39 PM (IST) Updated:Sun, 14 Apr 2019 01:00 PM (IST)
मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिकी Hero की बाइक्स, टॉप-7 में जानें कौन है शामिल
मार्च महीने में सबसे ज्यादा बिकी Hero की बाइक्स, टॉप-7 में जानें कौन है शामिल

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। FY2018-19 दो-पहिया वाहनों के लिए एक साधारण वित्तवर्ष रहा। FY2018-19 में 2-व्हीलर सेगमेंट में गिरावट देखी गई। हालांकि, अगर रेंकिंग की बात करें तो 2-व्हीलर सेगमेंट में Hero MotoCorp के प्रोडक्ट्स की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। वहीं, इस सेगमेंट में Royal Enfield सबसे नीचे रही। मार्च 2019 में Hero MotoCorp के 7,04,874 यूनिट्स बिके। वहीं, Royal Enfield के मार्च 2019 में 58,434 यूनिट्स की बिक्री हुई। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन ब्रांड्स को बाजार में ग्राहकों का सबसे ज्यादा साथ मिला और किस ब्रांड की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई। डालते हैं एक नजर

Hero MotoCorp

Hero MotoCorp के मार्च 2019 में 7,04,874 यूनिट्स बिके हैं। वहीं, मार्च 2018 में कंपनी के 5,53,302 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। मार्च 2018 के मुकाबले मार्च 2019 में Hero MotoCorp की बिक्री में 21.5 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

TVS Motor Company

TVS Motor Company की मार्च 2019 में 2,47,710 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मार्च 2019 में TVS की बिक्री में 6.6 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Honda

Honda की मार्च 2019 में 2,22,325 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मार्च 2019 में Honda की बिक्री में 46.7 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है।

Bajaj Auto

Bajaj Auto की साल-दर-साल बिक्री में 38.5 फीसद की बढ़त दर्ज की गई है। मार्च 2019 में Bajaj की 2,20,213 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वही, मार्च 2018 में Bajaj की 1,58,987 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। वित्तवर्ष 2019 में Bajaj की बिक्री में 28.7 फीसद की बढ़ोतरी आई है।

Yamaha

मार्च 2019 में Yamaha की 72,676 यूनिट्स की बिक्री हुई है। Yamaha की साल-दर-साल बिक्री में 10.2 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Suzuki

Suzuki की मार्च 2019 में 58,696 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मार्च 2019 में कंपनी की बिक्री में 25.3 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Access 125 के शानदार परफॉर्मेंस के चलते Suzuki ने 6,68,787 यूनिट्स की FY2019 में बिक्री की है।

Royal Enfield

Royal Enfield की मार्च 2019 में 58,434 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

यह भी पढें:

इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल

नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी

Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम        

chat bot
आपका साथी