विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालदीव जाना भूल जाएंगे आप! लक्षद्वीप से लेकर गुलमर्ग तक, ये हैं भारत की 5 सबसे ड्रीमी हनीमून डेस्टिनेशंस

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:49 AM (IST)

भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं जहां कपल्स अपना हनीमून यादगार बना सकते हैं।

हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Freepik)

हनीमून के लिए बेस्ट हैं ये जगहें (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद हनीमून पर कहां जाए, ये बहुत अहम सवाल होता है। अक्सर लोग मानते हैं कि किसी खूबसूरत जगह पर हनीमून मनाना है, तो इसके लिए विदेश ही जाना पड़ेगा, लेकिन भारत में भी कई इतनी खूबसूरत जगहें हैं, जो आपके हनीमून को यादगार बना देंगी। आइए जानें इन जगहों के बारे में।

गोवा

Goa (2)

(Picture Courtesy: Freepik)

गोवा हनीमून के लिए भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगहों में से एक है। गोल्डन बीच, नारियल के ऊंचे पेड़ और शानदार नाइटलाइफ इस जगह को कपल्स के लिए परफेक्ट बनाते हैं। नॉर्थ गोवा जहां अपनी पार्टियों और बीच शैक के लिए जाना जाता है, वहीं साऊथ गोवा अपने शांत बीच के लिए मशहूर है, जहां कपल्स सुकून भरे पल बिता सकते हैं। 

गुलमर्ग

Gulmarg

(Picture Courtesy: Freepik)

अगर आप बर्फबारी और खूबसूरत वादियों के बीच रोमांस करना चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर का गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। ये जगह सर्दी में बर्फ की चादर ओढ़ लेती है। यहां आप गोंडाला राइड का आनंद लेते हुए बर्फीली चोटियां देख सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप एडवेंचर स्पोर्ट्स में दिलचस्पी रखते हैं, तो स्नोबोर्डिंग और स्कीइंग जैसी एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। 

उदयपुर

Udaipur (3)

(Picture Courtesy: Freepik)

अपने शाही ठाठ-बाठ के लिए जाना जाने वाला उदयपुर भी हनीमून के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। झीलों की नगरी कहलाने वाला ये शहर अपने खूबसूरत महल, ऐतिहासिक किलों और हेरिटेज होटल के लिए मशहूर है। यहां आप राजा-महाराजाओं जैसा अनुभव ले सकते हैं। 

एलेप्पी 

Alleppey

(Picture Courtesy: Freepik)

शादी की थकान उतारने के लिए एलेप्पी से बेस्ट और कोई जगह नहीं। यहां आपको भीड़ से दूर हनीमून मनाने का मौका मिलेगा। बैकवॉटर्स में आप हाउसबोट रेंट कर सकते हैं, जो काफी अच्छा एक्सपीरिएंस होता है। नारियल के पेड़, शांत पानी और पारंपरिक साउथ इंडियन खाना आपके हनीमून को यादगार बना देगा। 

लक्षद्वीप

Lakshadweep (4)

(Picture Courtesy: Freepik)

अगर आप भारत में ही विदेश जैसा एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो लक्षद्वीप जाइए। ये मालदीव से किसी भी मामले में कम नहीं है। यहां का क्रिस्टल जैसा साफ नीला पानी, सफेद बीच और रंग-बिरंगे कोरल रीफ इसे दुनिया की सबसे खूबसूसत जगहों में से एक बनाते हैं। यहां आप शांति के पल भी बिता सकते हैं और एडवेंचर स्पोर्ट्स में भी हिस्सा ले सकते हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।