विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डलहौजी के पास छिपा है भारत का मिनी स्विट्जरलैंड, खूबसूरती में बेमिसाल है हिमाचल का ‘खज्जियार’

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:28 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास स्थित खज्जियार को भारत का मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

ये जगह कहलाती है भारत की मिनी स्विट्जरलैंड (Picture Courtesy: Freepik)

ये जगह कहलाती है भारत की मिनी स्विट्जरलैंड (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास स्थित खज्जियार देश के सबसे सुंदर हिल स्टेशन्स में से एक है। ये जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। चीड़ और देवदार के जंगलों से घिरा खज्जियार अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण मशहूर है। 

अगर आप भी खज्जियार घूमने जाने का प्लान बनाना चाहते हैं, तो यहां की कुछ खास जगहों को देखने जरूर जाएं। इसका साथ ही, यहां कुछ एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकते हैं, जो आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। आइए जानें इनके बारे में। 

खज्जियार झील और मैदान 

खज्जियार के हरे-भरे घास के मैदान और उसके बीच स्थित झील पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। ये मैदान इतना खूबसूरत है कि ऐसा लगता है, जैसे मखमल की हरी चादर बिछी हुई है। हालांकि, सर्दी के मौसम में ये बर्फ की चादर से ढक जाती है। यहां की झील इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाता है।

खज्जी नाग मंदिर 

खज्जियार में स्थित खज्जी नाग मंदिर भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ये मंदिर खज्जी नाग को समर्पित है। लकड़ी और पत्थर से बनी इस मंदिर की वास्तुकला काफी खूबसूरत है। ये भी माना जाता है कि ये मंदिर महाभारत काल से जुड़ा है। 

कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी 

प्रकृति प्रेमियों और एडवेंचर के शौकीनों के लिए कालाटोप वाइल्डलाइफ सेंचुरी एक बेहतरीन जगह है। खज्जियार और डलहौजी के बीच बसी ये सेंचुरी देवदार के घने पौधों और वन्यजीवों का घर हैं। यहां आपको हिमालयन ब्लैक बियर, हिरण, तेंदुए और कई दुर्लभ प्रजातियों की पक्षियां देखने को मिल सकती हैं। 

पंचपुला 

पंचपुला खज्जियार का एक मशहूर पिकनिक स्पॉट है। ये जगह आपने झरनों के लिए जाना जाता है। शांत वातावरण और ठंडी हवाओं के बीच इस जगह पर समय बिताना काफी मजेदार बन जाता है। 

एडवेंचर एक्टिविटीज

खज्जियार अपनी सुंदरता के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है। यहां पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी और ट्रैकिंग जैसी एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। हरे-भरे मैदानों में जॉर्बिंग बॉल के अंदर घूमना काफी मजेदार होता है। 

घूमने का बेस्ट समय

खज्जियार घूमने के लिए मार्च से जून का महीना सबसे बेस्ट है, क्योंकि इस समय वहां का मौसम काफी लुभावना हो जाता है। वहीं, अगर आप सर्दी के मौसम में जाना चाहते हैं, तो दिसंबर से फरवरी का मौसम बेस्ट है। इस समय ये जगह बर्फ की चादर में लिपट जाती है। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।