क्या आप जानते हैं 'लंदन ऑफ इंडिया' किसे कहते हैं? इस शहर में आज भी जिंदा है ब्रिटिश काल का शानदार आर्किटेक्चर
कोलकाता को 'लंदन ऑफ इंडिया' कहा जाता है, जहां ब्रिटिश काल की शानदार वास्तुकला आज भी मौजूद है।

किस शहर को कहते हैं लंदन ऑफ इंडिया? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई खूबसूरत जगहे हैं, जिन्हें टूरिस्ट्स काफी पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप लंदन ऑफ इंडिया के बारे में जानते हैं? दरअसल, ये और कोई दूसरा शहर नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता है। ब्रिटिश काल से जुड़ा शानदार आर्किटेक्चर आज भी यहां देखने को मिलता है।
इसी वजह से इसे लंदन ऑफ इंडिया कहा जाता है। यहां आपको औपनिवेशिक काल की कई ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएंगी। अगर आप भी कोलकाता घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए जानें वहां घूमने के लिए कुछ खास जगहें।
विक्टोरिया मेमोरियल
विक्टोरिया मेमोरियल कोलकाता की सबसे मशहूर ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। इस इमारत का निर्माण क्वीन विक्टोरिया की याद में किया गया था। इसके अंदर बने म्यूजियम में ऐतिहासिक कलाकृतियां और पेंटिंग्स रखी हुई हैं, जबकि इसके चारों तरफ फैले खूबसूरत बगीचे भी बेहद खूबसूरत हैं।
सेंट पॉल कैथेड्रल
विक्टोरिया मेमोरियल के बिल्कुल पास स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल कोलकाता के सबसे मशहूर चर्च में से एक है। इसकी गॉथिक शैली की वास्तुकला और रंग-बिरंगी कांच की खिड़कियां इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। 19वीं सती में बनी ये इमारत आज भी पर्यटकों के लिए इस शहर के मुख्य आकर्षणों में से एक है।
हावड़ा ब्रिज
कोलकाता की सबसे मशहूर जगहों में हावड़ा ब्रिज भी शामिल है। ये हुगली नदी के ऊपर बना है और कोलकाता और हावड़ा को आपस में जोड़ता है। इस पुल का आर्किटेक्चर काफी शानदार है। साथ ही, शाम को हुगली के किनारे घूमना भी काफी अच्छा एक्सपीरिएंस हो सकता है।
जनरल पोस्ट ऑफिस
बीबीडी बाग में बसा जीपीओ अपनी विशाल गुंबद और अनोखी वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इस इमारत की वास्तुकला में काफी बारीक काम किया गया है। ब्रिटिश शासन काल में बना ये पोस्ट ऑफिस आज भी काम कर रहा है और पोस्ट ऑफिस के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा है।
शहर में आने-जाने और घूमने के रास्ते
कोलकाता देश के लगभग सभी प्रमुख शहरों से हवाई और रेल मार्ग से जुड़ा है। इसलिए यहां आना काफी आसान है। शहर में पहुंचने के बाद आप मेट्रो, टैक्सी या कैब के जरिए शहर के अंदर आसानी से घूम सकते हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।