विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न मालदीव, न थाईलैंड… खूबसूरती के मामले में गोवा के इस बीच ने सबको पछाड़ा, दुनिया की टॉप लिस्ट में आया नाम

Published: Tue, 10 Nov 2026 01:02 PM (IST)

गोवा का पालोलेम बीच 'बीच डॉट कॉम' ग्लोबल इंडेक्स 2026 में दुनिया के 25 खूबसूरत समुद्र तटों में छठे स्थान पर आया है।

दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में शामिल गोवा का पालोलेम (Image Source: incredibleindia)

दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में शामिल गोवा का पालोलेम (Image Source: incredibleindia)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम जब भी कभी बीच पर घूमने की बात करते हैं, तो सबसे पहले गोवा जुबान पर आता है। समुद्र की लहरें, स्विम सूट और यारों का संग, कुछ ऐसा ही सपना हम सभी देखते हैं। हां, वो बात अलग है कि हर किसी का गोवा जाने का प्लान सक्सेसफुल भी नहीं हो पाता। पर गोवा की इसी खूबसूरती को आज दुनिया भी देख रही है, क्योंकि हाल ही में गोवा के पालोलेम बीच को वर्ल्ड में पहचान मिली है। 

दुनिया के सबसे खूबसूरत बीच में शामिल गोवा का पालोलेम 

हाल ही में गोवा के दक्षिण जिले में स्थित पालोलेम समुद्र तट को 'बीच डॉट कॉम' के ग्लोबल इंडेक्स 2026 में एशिया के सबसे बेस्ट समुद्र तटों में जगह मिली है। बता दें कि इस बीच को दुनिया के 25 सबसे बेस्ट समुद्र तटों में छठे नंबर पर रखा गया है। इसमें सबसे खास बात कि यह एशिया का अकेला ऐसा बीच है जिसे इस लिस्ट में शामिल किया गया है। 

किन आधारों पर मिली खास पहचान? 

पालोलेम समुद्र तट को एक्स्पर्ट्स की सिफारिशों, पर्यटकों के रिव्यूज, पानी के रंग, उसकी साफ-सफाई, बेहतर सुविधाओं और नासा के के आंकड़ों के साथ कुल 18 मानकों के आधार पर यह स्थान मिला है। इसमें सेंट जॉन, यूएस वर्जिन आइलैंड्स पर स्थित 'ट्रंक बे' पहले नंबर है, तो वहीं दूसरा स्थान ग्रीस के चानिया, क्रीट द्वीप पर स्थित एलाफोनिसी बीच को दिया गया है। 

पालोलेम बीच पर इन चीजों को एक्सप्लोर करना न भूलें 

अगर आप गोवा के पालोलेम बीच पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन चीजों एक्सप्लोर करे बिना आपकी ट्रिप अधूरी है: 

वॉटर एडवेंचर 

पालोलेम बीच पर वॉटर एडवेंचर एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है। इसके लिए अपनी विश लिस्ट में कयाकिंग, डॉल्फिन साइटिंग, फिशिंग, बोट राइड और पैडलबोर्डिंग को जरूर शामिल करें। 

नाइटलाइफ कल्चर 

इस बीच पर साइलेंट नॉइज डिस्को पार्टी बहुत फेमस है, अगर आप शोर-शराबे के बजाय शांति से डांस करने के शौकीन हैं, तो इसका मजा जरूर लें। 

सनराइज और सनसेट व्यूज 

बीच पर सूरज को उगते और डूबते हुए देखना जन्नत जैसी फील देता है। मन को शांत करने और अपने अंदर की आवाज सुनने के लिए इससे परफेक्ट टाइम नहीं हो सकता।  

वेलनेस ट्रीटमेंट 

घूमने-फिरने के अलावा यहां कई वेलनेस सेंटर्स भी हैं, जहां आप सपा और मसाज ट्रीटमेंट ले सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।