विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एयरप्लेन, एयरक्राफ्ट और फ्लाइट... एक जैसे लगने वाले इन शब्दों में आखिर क्या है तकनीकी फर्क?

Published: Mon, 09 Nov 2026 06:54 PM (IST)

हवाई यात्रा का जिक्र आते ही हम अक्सर बोलचाल में Airplane, Aeroplane, Flight और Aircraft जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

हवाई सफर से जुड़े 4 शब्द जो करते हैं सबसे ज्यादा कन्फ्यूज (Image Source: AI-Generated)

हवाई सफर से जुड़े 4 शब्द जो करते हैं सबसे ज्यादा कन्फ्यूज (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई सफर का जिक्र आते ही हमारे दिमाग में कई शब्द घूमने लगते हैं। जैसे- एयरप्लेन, एयरक्राफ्ट या फिर फ्लाइट। हम अक्सर धड़ल्ले से इन सभी का इस्तेमाल एक ही मतलब के लिए कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना तकनीकी रूप से बिल्कुल गलत है?

जी हां, असल में इन चारों शब्दों के मायने एक-दूसरे से काफी जुदा हैं। इनमें से कुछ आसमान में उड़ने वाली मशीनों के नाम हैं, तो कोई शब्द सिर्फ आपकी यात्रा का एहसास कराता है। आइए, इस दिलचस्प अंतर को बिल्कुल आसान शब्दों में समझते हैं।

Airplane vs Aircraft vs Flight

(Image Source: AI-Generated)

एयरोप्लेन किसे कहते हैं?

'Aeroplane' असल में एयरक्राफ्ट का ही एक विशेष प्रकार है। यह एक ऐसा वाहन है जिसके विंग्स स्थिर यानी फिक्स्ड होते हैं और जो इंजन की ताकत से उड़ान भरता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से यात्रियों और सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिए किया जाता है। भारत और ब्रिटेन जैसे देशों में आमतौर पर 'एयरोप्लेन' शब्द का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

एयरक्राफ्ट क्या होता है?

'Aircraft' सबसे व्यापक और सामान्य शब्द है। हवा में उड़ सकने वाले किसी भी वाहन को एयरक्राफ्ट कहा जाता है। यानी आसमान में उड़ने वाली हर मशीन इस श्रेणी में आती है। इसके तहत केवल हवाई जहाज ही नहीं, बल्कि हेलीकॉप्टर, ड्रोन, ग्लाइडर और हवा में उड़ने वाले अन्य सभी उपकरण भी शामिल होते हैं।

Airplane और Aeroplane में क्या फर्क है?

इन दोनों शब्दों का मतलब बिल्कुल एक ही है और मशीन के स्तर पर इनमें कोई अंतर नहीं है। असल में यह सिर्फ अंग्रेजी भाषा के अलग-अलग उच्चारण का नतीजा है। 'Aeroplane' ब्रिटिश इंग्लिश का शब्द है, जबकि अमेरिकन इंग्लिश में इसी हवाई जहाज को 'Airplane' कहा जाता है। दोनों ही शब्द इंजन और फिक्स्ड विंग्स वाले हवाई जहाज के लिए इस्तेमाल होते हैं।

फ्लाइट का क्या मतलब है?

इन सब के विपरीत, 'Flight' किसी मशीन या वाहन का नाम नहीं है। यह शब्द हवा में यात्रा करने या उड़ान भरने की प्रक्रिया को बताता है। जब कोई एयरक्राफ्ट एक जगह से उड़कर दूसरी जगह जाता है, तो उस पूरी प्रक्रिया को फ्लाइट कहा जाता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई विमान दिल्ली से मुंबई जा रहा है, तो उस पूरे हवाई सफर को 'फ्लाइट' कहा जाएगा।

यह भी पढ़ें- लास्ट मिनट फ्लाइट बुकिंग पर अब नहीं कटेगी जेब! हवाई सफर करने वालों के लिए क्या-क्या बदलने वाला है? पढ़ें नए नियम

यह भी पढ़ें- पहली बार प्लेन में बैठ रहे हैं? जरूर जान लें एयरपोर्ट के ये नियम, छोटी-सी गलती से छूट सकती है आपकी फ्लाइट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।