विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक और नील आइलैंड... IRCTC लाया दिल्ली से अंडमान का 6 दिन वाला 'फुल पैसा वसूल' टूर पैकेज

Published: Mon, 09 Nov 2026 12:00 PM (IST)

अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर खूबसूरत बीच पर सुकून के पल बिताना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल खास आपके लिए है।

सर्दियों की छुट्टियों में परिवार को कराइए नीले समंदर की सैर (Image Source: AI-Generated)

सर्दियों की छुट्टियों में परिवार को कराइए नीले समंदर की सैर (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप अपनी अगली ट्रिप समंदर के किनारे, साफ नीले पानी और शांत बीच पर प्लान कर रहे हैं, तो IRCTC का 'अमेजिंग अंडमान एक्स दिल्ली' पैकेज एक बेहतरीन ऑप्शन है।

दिल्ली से शुरू होने वाले इस शानदार सफर में आपको अंडमान की प्राकृतिक खूबसूरती और ऐतिहासिक जगहों का करीब से अनुभव मिलेगा। फरवरी 2027 के लिए डिजाइन किए गए इस पैकेज में केवल 30 सीटें हैं और पूरी ट्रिप 6 दिनों की होगी। आइए, डिटेल में जान लीजिए इसका पूरा शेड्यूल।

Andaman 6 days tour package IRCTC

(Image Source: AI-Generated)

कौन-कौन सी जगहों की सैर कराएगा यह पैकेज?

इस ट्रिप में आपको अंडमान की सबसे मशहूर और खूबसूरत जगहों पर ले जाया जाएगा:

  • पोर्ट ब्लेयर: यहां आप नारियल के पेड़ों से घिरे खूबसूरत कॉर्बिन्स कोव बीच और ऐतिहासिक सेल्युलर जेल घूमेंगे, जहां शाम को शानदार लाइट एंड साउंड शो भी दिखाया जाएगा। इसके अलावा यहां नेवल म्यूजियम की सैर भी शामिल है।
  • नॉर्थ बे और रॉस आइलैंड: आप कोरल आइलैंड में समुद्री जीवों, रंग-बिरंगी मछलियों और कोरल रीफ के नजारे देख सकेंगे। साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस आइलैंड पर हरियाली, हिरण और मोरों के बीच प्रकृति की सैर का आनंद भी मिलेगा।
  • हैवलॉक आइलैंड: क्रूज से हैवलॉक पहुंचकर आप विश्व प्रसिद्ध राधानगर बीच और काला पत्थर बीच पर सुकून के पल बिता सकेंगे। अगले दिन यहां एलिफेंटा बीच भी घुमाया जाएगा जहां आप वाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकते हैं।
  • नील आइलैंड: हैवलॉक से नील आइलैंड जाकर आप लक्ष्मणपुर बीच पर सनसेट का नज़ारा देख सकते हैं। अगले दिन यहां आप नेचुरल ब्रिज और भरतपुर बीच की सैर करेंगे।

पैकेज में आपको क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

IRCTC के इस 'कम्फर्ट' क्लास पैकेज में आपकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें शामिल हैं:

  • दिल्ली से पोर्ट ब्लेयर तक की आने-जाने की एयर इंडिया की कन्फर्म फ्लाइट टिकट।
  • 3-स्टार केटेगरी के शानदार एसी होटलों में रुकने की व्यवस्था (3 रात पोर्ट ब्लेयर, 1 रात हैवलॉक और 1 रात नील आइलैंड में)।
  • एसी (AC) गाड़ियों में साइटसीन (घूमने) और ट्रांसफर की साझा सुविधा।
  • ट्रिप के दौरान 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर, साथ ही फ्लाइट में मिलने वाला खाना।
  • पोर्ट ब्लेयर, नील और हैवलॉक के बीच सफर के लिए क्रूज/फेरी की टिकट।
  • टूर मैनेजर/गाइड, स्मारकों की एंट्री फीस, ट्रेवल इंश्योरेंस और सभी टैक्स।

किन चीजों का आपको खुद उठाना होगा खर्च?

  • ट्रिप के दौरान किसी भी दिन का दोपहर का खाना पैकेज में शामिल नहीं है।
  • दिल्ली एयरपोर्ट तक आने-जाने का खर्च आपको खुद उठाना होगा।
  • शाम की चाय/स्नैक्स, मिनरल वाटर, लॉन्ड्री, पर्सनल खर्चे, किसी भी स्मारक पर कैमरा फीस और वाटर स्पोर्ट्स का खर्च आपको अपनी जेब से देना होगा।

कितना है इस पैकेज का किराया?

IRCTC ने इस पैकेज के लिए अलग-अलग रेट तय किए हैं:

  • अगर आप अकेले सफर करते हैं, तो आपको 83,500 रुपये देने होंगे।
  • दो लोगों के साथ रुकने पर प्रति व्यक्ति खर्च 66,000 रुपये आएगा।
  • तीन लोगों के साथ रुकने पर ति व्यक्ति खर्च 64,000 रुपये होगा।

अगर आप यह पैकेज बुक करना चाहते हैं, तो आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली से जापान ले जा रहा IRCTC, 9 दिनों के टूर में टोक्यो से हिरोशिमा तक 5 शहर घूमने का मौका; जानें पूरा खर्च

यह भी पढ़ें- मुन्नार की वादियों से एलेप्पी के बैक वॉटर्स तक: केरल घूमने जा रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।