Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2024: इस साल लोगों की पसंद बने ये 5 Foreign Destinations, गूगल पर सबसे ज्यादा हुए सर्च

    Updated: Wed, 11 Dec 2024 05:00 PM (IST)

    साल 2024 बस खत्म होने वाला है और इसी के साथ अब लोग सालभर हुई घटनाओं को याद कर रहे हैं। पूरे साल कई सारे विषय जगह और चीजें चर्चा में रहीं और इन्हीं चीजों के बारे में बताने के लिए गूगल ने सालभर सर्च हुई टॉप-10 जगहों (Year Ender 2024 travel Tips) की एक लिस्ट जारी है। जानते हैं इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहे फॉरेन डेस्टिनेशन।

    Hero Image
    इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए ये 5 फॉरेन डेस्टिनेशन (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कुछ ही दिनों यह साल भी बीतने वाला है। जितने उत्साह और जोर-शोर से लोग नए साल का स्वागत करते हैं, उतनी ही तेजी से पूरा साल कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। पूरे साल हम बहुत कुछ करते हैं और अब जब साल खत्म होने वाला है, तो मौका है, पूरे साल किए गए इन सभी कामों को याद करने का। ऐसे में गूगल ने हाल ही में दुनियाभर में पूरे साल सर्च की गई टॉप 10 चीजों (2024 global travel trends) की अलग-अलग कैटेगरी में लिस्ट जारी की है। इस क्रम में भारत में सर्च की गई अलग-अलग चीजों की लिस्ट भी सामने आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस साल भारतीयों ने गूगल पर काफी कुछ सर्च किया, जिसमें कुछ ट्रेवल डेस्टिनेशन (Year Ender 2024 travel Tips) भी शामिल हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे 5 ऐसे फॉरेन ट्रेवल डेस्टिनेशन के बारे में, जिन्हें इस साल भारतीयों ने सबसे ज्यादा सर्च (Most Searched Foreign Destinations 2024) किया।

    यह भी पढ़ें-  New Year सेल‍िब्रेशन के ल‍िए स‍िर्फ गाेवा ही नहीं, भारत के 5 Beaches भी हैं परफेक्‍ट

    अजरबैजान

    पिछले कुछ समय से लोगों के बीच ऑफबीट डेस्टिनेशन का क्रेज काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि अजरबैजान इस साल लोगों की पहली पसंद रहा। ऐसा हम नहीं बल्कि गूगल की सर्च लिस्ट कहती है, जिसके मुताबिक इंडिया में सबसे ज्यादा अजरबैजान सर्च किया गया है। इसके इतिहास, संस्कृति और आधुनिकता ने लोगों को इसकी तरफ आकर्षित किया है। यहां घूमने की कई ऐसी जगह है, जहां आप परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं।

    बाली

    बाली फॉरेन टेस्टिनेशन के लिए हमेशा से ही लोगों की पहली पसंद रहा है। यहां मौजूद शानदार समुद्र तट और रोमांचक नाइटलाइफ हमेशा से ही लोगों को यहां आकर्षित करती रही है। यही वजह है कि बाली विदेश यात्रा की इच्छा रखने वाले भारतीयों के लिए एक पसंदीदा स्थान रहा है। शायद इसलिए यह साल 2024 में सबसे ज्यादा सर्च किए गए फॉरेन डेस्टिनेशन में से एक है।

    कजाकिस्तान

    कजाकिस्तान भी ऑफबीट फॉरेन डेस्टिनेशन की लिस्ट में लोगों की पसंद बन चुका है। यह इस साल भारत में काफी ज्यादा सर्च किया है। यहां मौजूद अल्माटी जैसे संपन्न शहर, चारिन कैन्यन और कोलसाई झील जैसी शानदार प्राकृतिक सुंदरता लोगों को आकर्षित करती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय से यहां टूरिस्ट की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। खासकर भारतीयों की।

    जॉर्जिया

    जॉर्जिया को अगर इतिहास और रोमांच का कॉम्बिनेशन कहे, तो यह गलत नहीं होगा। यही वजह है कि जॉर्जिया भी इस साल सबसे ज्यादा सर्च किए गए डेस्टिनेशन की लिस्ट में शामिल है। यह देश अपनी सुंदरता, बनावट और वाइन संस्कृति के लिए जाना जाता है।

    मलेशिया

    मलेशिया की खूबसूरती हमेशा से ही दुनियाभर से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है। खासकर भारतीय पर्यटक यहां के कुआलालंपुर के प्रसिद्ध पेट्रोनास टावर्स, लैंगकॉवी के शानदार समुद्र तटों और मलेशिया की विविध सांस्कृतिक टेपेस्ट्री के कायल हैं। मलेशिया रोज भी भागदौड़ से दूर आपको शांति औक सुकून के साथ वेकेशन एंजॉय करने का मौका देता है।

    यह भी पढ़ें- New Year पर IRCTC दे रहा राजस्थान घूमने का मौका, मात्र इतने रुपए में मिलेगी रहने-खाने की पूरी सुविधा