Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    रंग तो बहुत हैं, फिर भी एयरप्लेन सिर्फ सफेद क्यों? खूबसूरती नहीं; इसके पीछे छ‍िपा है साइंस

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 03:29 PM (IST)

    हम सभी लोगों ने फ्लाइट से ट्रैवल जरूर क‍िया होगा। ये एक आरामदायक और आसान व‍िकल्‍प होता है। इससे आप हजारों मीलों की दूरी को एक दो घंटों में ही पूरा कर पाते हैं। लेक‍िन क्‍या आपने कभी साेचा है क‍ि हवाई जहाज का रंग हमेशा सफेद ही क्यों होता है? दरअसल इसे सफेद रखने के पीछे कई कारण हैं।

    Hero Image
    व‍िमान के बारे में ये बातें जानते हैं आप?

     लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आज के समय में शायद ही कोई ऐसा होगा जो अभी तक हवाई जहाज में नहीं बैठा होगा। जब भी हम फ्लाइट में बैठते हैं या उसे आसमान में उड़ते हुए देखते हैं, तो एक बात जरूर द‍ि‍माग में घूमती है, और वो उसका रंग है। लगभग हर एयरलाइंस का हवाई जहाज सफेद रंग का ही होता है। चाहे किसी भी देश की फ्लाइट हो, छोटे प्लेन हों या बड़े, उनका रंग ज्यादातर सफेद ही क्यों होता है। क्या ये सिर्फ दिखने में अच्छा लगता है या फिर इसके पीछे कोई और वजह है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दरअसल, हम में से बहुत से लोग इस बात पर कभी ध्यान नहीं देते कि Aeroplane का रंग सफेद ही क्यों रखा गया है। कई लोग सोचते हैं कि एयरलाइंस अपनी पसंद से कलर चुनती हैं, लेकिन सफेद रंग के पीछे कुछ खास बातें होती हैं। अगर आप भी यह सोचते हैं कि हवाई जहाज को कोई भी चमकीला या पसंदीदा रंग दिया जा सकता है, तो आपको ये हमारा लेख जरूर पढ़ना चाह‍िए।

    आपकाे बता दें क‍ि इसका कारण सिर्फ खूबसूरती नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ जरूरी और चौंकाने वाले कारण होते हैं। हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि ज्‍यादातर हवाई जहाज सफेद ही होते हैं। आइए जानते हैं व‍िस्‍तार से -

    आसानी से नजर आ जाते हैं खरोंच

    दरअसल, फ्लाइट आपको देखने में भले ही बहुत बड़ी लगती हो लेक‍िन वो काफी सेंसि‍ट‍िव होता है। अगर इसमें जरा भी लापरवाही हुई तो इसके नतीजे गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में फ्लाइट में कोई भी टूट फूट होती है या डेंट पेंट कराना बहुत जरूरी होता है। इस कारण हवाई जहाज का रंग सफेद रखा जाता है। सफेद रंग एक ऐसा रंग है ज‍िसपर कोई भी गड़बड़ी आसानी से नजर आ जाती है। यही कारण है क‍ि ज्‍यादातर कंपनियां फ्लाइट को सफेद रंग का ही करवाती हैं।

    आसानी से क‍िया जा सकता है ट्रैक

    दूसरा बड़ा कारण है क‍ि इसका रंग सफेद होने की वजह से इसे आसमान में आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। ये रंग आसमान में बाकी रंगों की तुलना में ज्यादा अच्‍छे से नजर आता है। दूसरी ओर सुरक्षा के लि‍हाज से भी ये रंग फायदेमंद है। ये फ्लाइट में आई खराबी को आसानी से देखने और पहचानने में मदद करता है।

    यह भी पढ़ें: फ्लाइट में कान क्‍यों करते हैं पॉप? समझें इसके पीछे का सांइस; बचाव में काम आएंगे ये ट‍िप्‍स

    तापमान को करता है कंट्रोल

    इसका एक कारण ये भी है क‍ि सफेद रंग सूरज की रोशनी को बाकी रंगों के मुकाबले ज्यादा तेजी से रिफ्लेक्ट करता है। इससे हवाई जहाज का टेंपरेचर कंट्राेल में रहता है। कहा जाता है क‍ि उड़ान के दौरान फ्लाइट का तापमान कंट्रोल रहना बेहद जरूरी होता है। सफेद रंग गर्मी को एब्‍जॉर्ब नहीं करता है। इससे प्‍लेन में ठंडक बनी रहती है। गहरे रंग के फ्लाइट में गर्मी बढ़ सकती है।

    हल्‍का होता है सफेद रंग

    इसके अलावा सफेद रंग आसानी से नजर भी आ जाता है। आप अंधेरे में भी इसको आसानी से देख सकते हैं। इसकी एक खास‍ियत ये भी है क‍ि सफेद रंग जल्‍दी फीका नहीं पड़ता है। सफेद रंग को सबसे हल्का रंग भी कहा जाता है। बताया जाता है क‍ि फ्लाइट पर अगर डार्क पेंट क‍िया जाए तो इससे 8 पैसेंजर के बराबर वजन बढ़ सकता है। क्‍योंक‍ि गहरे रंग का पेंट भारी होता है।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों हर होटल में बेड पर बिछा होता है ये पतला कपड़ा? सजावट नहीं, कुछ और है इसका काम