विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत नहीं, थाईलैंड में है भगवान गणेश की सबसे बड़ी मूर्ति; 854 टुकड़ों को जोड़कर बनी है ये विशाल प्रतिमा

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:36 PM (IST)

भारत में नहीं, बल्कि थाईलैंड में भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थित है।

थाईलैंड में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा (Picture Courtesy: Facebook)

थाईलैंड में है भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा (Picture Courtesy: Facebook)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भगवान गणेश को भारत में प्रथम पूज्य माना जाता है। किसी भी शुभ काम से पहले इनकी आराधना की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं इसकी सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में नहीं किसी और देश में है? जी हां, भगवान गणेश की सबसे ऊंची प्रतिमा थाईलैंड में स्थित है। 

थाईलैंड के चाचोएंगसाओ के क्लोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क में ये विशाल मूर्ति स्थित है, जो दुनियाभर में मशहूर है। थाईलैंड में भगवान गणेश को खुएन गणेश कहा जाता है और ये मूर्ति वहां काफी खास महत्व रखती है। आइए जानें इस मूर्ति के बारे में और इसे देखने जाने के लिए बेस्ट समय क्या है। 

मूर्ति की बनावट

भगवान गणेश की ये प्रतिमा 39 मीटर ऊंची है, जिसे 2012 में बनाया गया था। इसे बनाने में करीब चार साल का समय लगा और ये कांसे की मूर्ति 854 अलग-अलग टुकड़ों को जोड़कर बनाई गई है। बांग पाकोंद नदी के किनारे 40 हजार वर्ग किलोमीटर में स्थित क्लोंग खुएन गणेश इंटरनेशनल पार्क में स्थित ये मूर्ति काफी दूर से भी साफ दिखाई देती है। 

भगवान गणेश की इस प्रतिमा के चार हाथ हैं, जिसमें गन्ना, कटहल, केला और आम हैं। ये विकास और फर्टिलिटी का प्रतीक माने जाते हैं। आगे बढ़ता कदम देश की प्रगति और सिर पर कमल का मुकुट ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। मुकुट के सबसे ऊपर ॐ भी बना हुआ है। 

थाईलैंड में भगवान गणेश का महत्व

थाईलैंड में बनी भगवान गणेश की ये प्रतिमा सिर्फ टूरिज्म से जुड़ा नहीं है। इस देश में हजारों सालों से भगवान गणेश की पूजा होती आई है। दक्षिण-पूर्व एशिया में हिंदू धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है और इसी वजह से भगवान गणेश थाईलैंड की संस्कृति का हिस्सा बने। यहां उन्हें सफलता, बुद्धि और समृद्धि का देवता माना जाता है। इस मूर्ति के अलावा, यहां आपको भगवान गणेश की और भी मूर्तियां देखने को मिल जाएंगी।  

घूमने का सबसे अच्छा समय

इस मूर्ति को देखने जाने के लिए नवंबर से फरवरी के बीच का समय सबसे बेस्ट है। इन महीनों में थाईलैंड घूमना काफी अच्छा रहता है, क्योंकि मौसम काफी सुहाना हो जाता है। ये पार्क सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। विदेशी पर्यटकों की एंट्री फीस 100 थाई है, जबकि स्थानिय नागरिक बिना किसी फीस के जा सकते हैं। 


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।