Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं आगरा, तो इन जगहों को भी कर लें अपनी लिस्ट में शामिल

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 03:05 PM (IST)

    आगरा में 17 फरवरी से शुरू हो चुका है ताज महोत्सव जो 27 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव में हिस्सा लेने देश- विदेश से पर्यटकों की भीड़ उमड़ती हैं। ताज महोत्सव के दौरान आगरा में बहुत चहल-पहल रहती है। अगर आप भी इस महोत्सव में शामिल होने की सोच रहे हैं तो आगरा के आसपास बसी इन जगहों को भी कर सकते हैं एक्सप्लोर।

    Hero Image
    आगरा में घूमनेे- फिरने लायक अन्य जगहें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आगरा में इन दिनों ताज महोत्सव चल रहा है। 17 फरवरी से शुरू हुआ ये फेस्टिवल 27 फरवरी तक चलेगा। इस महोत्सव को देखने देश-विदेश के पर्यटकों की भीड़ उमड़ती है। यहां आकर आप जमकर मौज-मस्ती कर सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास समय हो, तो आगरा के आसपास बसी इन जगहों को भी देखने का मौका मिस न करें। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा किला

    ताजमहल घूमने के बाद थोड़ा वक्त निकालकर यमुना नदी के किनारे पर बने आगरा के विशाल किले को देखने का मौका मिस न करें। ताजमहल से महज 2.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है यह किला। साल 1638 तक यह किला मुगलों का निवास स्थान हुआ करता था। इस किले का निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से किया गया है और देखने में ये काफी हद तक दिल्ली के लाल किले जैसे दिखता है। आगरा किले की एंट्री फीस 40 रुपये है, जबकि विदेशी पर्यकों के लिए 550 रुपए। 

    फतेहपुर सीकरी

    आगरा कैंट से लगभग 38 किलोमीटर की दूरी पर स्थित फतेहपुर सीकरी भी ऐसी जगह है जिसे यहां आकर आपको जरूर देखना चाहिए। फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में भी शामिल है। फतेहपुर सीकरी लाल रंग के बलुआ पत्थर से बना है जिस वजह से ये और ज्यादा खूबसूरत दिखता है। 

    मेहताब बाग

    मेहताब बाग यमुना नदी के किनारे पर बना एक बेहद सुंदर बगीचा है। इसे ‘चांदनी बाग’ के नाम से भी जाना जाता है। लगभग 25 एकड़ में फैले इस बाग को 1631 से 1635 ई. के बीच बनाया गया था। ताजमहल से बहुत ज्यादा दूर नहीं है ये बाग, इसलिए आपको इसे देखने का मौका बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। इस बगीचे में आकर आप कई तरह के फूलों का दीदार कर सकते हैं। मेहताब बाग सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक खुला रहता है और यहां प्रवेश के लिए प्रवेश शुल्क भारतीयों के लिए 30 रुपये और विदेशियों के लिए 200 रुपये है, वहीं 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए एकदम फ्री है। 

    अकबर का किला

    आगरा में मुगल शासन के दौरान बनी नायाब इमारत “अकबर का मकबरा” भी देखने लायक है। इस मकबरे में अकबर के नश्वर अवशेष रखे गए हैं। माना जाता है कि इस मकबरे का निर्माण 1605 और 1618 के बीच हुआ था। लगभग 119 एकड़ में फैला यह मकबरा आगरा के बाहरी इलाके सिकंदरा में स्थित है और खूबसूरत बागीचे के बीचो-बीच है। ये भी कहा जाता है कि इसका डिज़ाइन खुद अकबर ने तैयार किया था। 

    ये भी पढ़ेंः- विश्व में ताजमहल की खूबसूरती का जादू कायम, पर्यटकों की पहली पसंद बना ताज, राजस्व अर्जन में भी सरताज

    Pic credit- freepik