विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Heritage Day 2022: भारत के अलग-अलग शहरों में मौजूद यूनेस्को के 40 विश्व विरासत स्थलों की पूरी लिस्ट

By Priyanka SinghEdited By:
Published: Mon, 18 Apr 2022 10:36 AM (IST)

World Heritage Day 2022 आज यानी 18 अप्रैल को वर्ल्ड हेरिटेज डे (विश्व धरोहर दिवस) मनाया जाता है। इस दिवस ...और पढ़ें

World Heritage Day 2022: भारत के कुछ खूबसूरत और बेहद अनोखे धरोहर
World Heritage Day 2022: भारत के कुछ खूबसूरत और बेहद अनोखे धरोहर

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, World Heritage Day 2022: भारत में यूनेस्को के कुछ 40 विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं। पहले जहां इनकी संख्या 38 थी, वहीं पिछले साल यानी 2021 में धोलावीरा और रामप्पा मंदिर को 'सांस्कृतिक' श्रेणी की सूची में जोड़ा गया। 'रामप्पा मंदिर' (तेलंगाना) और 'धोलावीरा' (गुजरात) को 2021 में यूनेस्को की विश्व विरासत स्थलों की सूची में शामिल किया गया। इन दोनों जगहों को इस लिस्ट में शामिल करने का फैसला यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के चीन में आयोजित 44वें सत्र में लिया गया। 

वर्तमान में भारत में कुल 40 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं, जिनमें 7 प्राकृतिक, 32 सांस्कृतिक और 1 मिश्रित स्थल हैं। वहीं पूरे विश्व में 1154 यूनेस्को विश्व विरासत स्थल हैं, जिसमें 897 सांस्कृतिक, 218 प्राकृतिक और 39 मिश्रित स्थल हैं।

तो आइए जान लें भारत में बसी इन खूबसूरत और अनोखी विरासत स्थलों के बारे में...

उत्तर प्रदेश

1. आगरा फोर्ट (1983)

2. ताज महल (1983)

3. फतेहपुर सिकरी (1986)

महाराष्ट्र

4. अजंता गुफाएं (1983)

5. एलोरा गुफाएं (1983) 

6. एलीफैंटा गुफाएं (1987)

7. छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (2004)

8. पश्चिमी घाट, कर्नाटक, केरला, तमिलनाडु, महाराष्ट्र (2012) 

9. विक्टोरियन गोथिक एंड आर्ट डेको एन्सेंबलेस (2018)

मध्य प्रदेश

10. मोन्यूमेंट ऑफ़ खजुराहो (1986) 

11. सांची के बौद्ध स्मारक (1989)

12. भीमबेटका की गुफाएं (2003)

असम

13. काज़ीरंगा नेशनल पार्क (1985)

14. मानस वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी, असम (1985)

उत्तराखंड

15. नंदा देवी और वैली ऑफ़ फ्लावर्स नेशनल पार्क (1988) (2005) 

हिमाचल प्रदेश

16. ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क (2014)

दिल्ली

17. हुमायूँ का मकबरा,दिल्ली (1993) 

18. क़ुतुब मीनार एंड मोन्यूमेंट (1993) 

19. लाल किला (2007)

ओडिशा

20. सूर्य मंदिर (1984)

गोवा

21. चर्चेस एंड कॉन्वेन्ट्स ऑफ़ गोवा (1986)

तमिलनाडु

22. महाबलीपुरम मोन्यूमेंट (1984)

23. ग्रेट लिविंग चोला टेम्पल (1987)

कर्नाटक

24. मोन्यूमेंट ऑफ़ हम्पी (1986) 

25. पत्तदकल मोन्यूमेंट (1987)

गुजरात

26. चंपानेर पावागढ़ आर्कियोलॉजिकल पार्क (2004)

27. रानी की वाव (2014)

28. धोलावीरा (2021) 

29. अहमदाबाद के ऐतिहासिक शहर (2017)

बिहार

30. महाबोधी टेम्पल (2002) 

31. नालंदा (2016)

राजस्थान

32. केवलादेव नेशनल पार्क (1985)

33. हिल फोर्ट्स (2013)

34. द पिंक सिटी (2019)

35. जंतर मंतर (2010)

पश्चिम बंगाल

36. सुंदरबन नेशनल पार्क (1987)

सिक्किम

37. कंचनजंगा नेशनल पार्क (2016)

तेलंगाना

38. काकतिया रुद्रेश्वर (रामप्पा मंदिर) (2021) 

चंडीगढ़

39. कैपिटल कॉम्प्लेक्स (2016)

40. भारत के पर्वतीय रेलवे, विभिन्न भारतीय राज्य (1999, 2005, 2008)

Pic credit- Instagram