Holi 2024: भारत की इन 4 जगहों पर नहीं मनाया जाता होली का त्योहार, वजह जानकर सोच में पड़ जाएंगे आप
होली के त्योहार को लेकर कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी एक दूसरे के गले लग जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानतें हैं कि हमारे ही देश में कुछ जगहें ऐसी हैं ...और पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024: होली को भारत के बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में गिना जाता है। देश ही नहीं, विदेश में भी कई जगहों पर इसकी धूम देखने को मिलती है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी, कि हमारे देश में ही कई जगहें ऐसी हैं, जहां नाच-गाना तो छोड़िए, आपके लिए रंग या गुलाल ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगा। इस आर्टिकल में आपको भारत की ऐसी 4 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां होली बिल्कुल भी नहीं मनाई जाती है।
रामसन गांव, गुजरात

गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां लोग करीब 200 सालों से होली नहीं मना रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां रामसन गांव को कुछ संतों का श्राप मिला हुआ है, जिसके चलते यहां लोग होली का कोई जश्न नही मनाते हैं।
दुर्गापुर, झारखंड

झारखंड के दुर्गापुर गांव में लगभग 200 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। मान्यता है कि यहां इसी दिन राजा के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद इसी घटना में मरने से पहले राजा ने गांव में होली पर पाबंदी लगा दी थी। ऐसे में इस गांव के कई लोग आज भी होली मनाने के लिए पड़ोस के गांव में जाते हैं।
यह भी पढ़ें- यादगार बनाना चाहते हैं होली का पर्व, तो भारत की इन 5 जगहों पर मनाएं रंगों के त्योहार का जश्न
तमिलनाडु, दक्षिण भारत

दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भी आपको होली देखने के लिए नहीं मिलेगी। इस दिन यहां लोग मासी मागम मनाते हैं, जो कि एक स्थानीय पर्व है। ऐसे में होली का जश्न यहां भी फीका ही रहता है।
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांव, क्विली, कुरझन और जौदला में भी होली नहीं मनाई जाती है। इसके पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। स्थानीय लोगों का मनाना है कि यहां की देवी त्रिपुर सुंदरी को शोर-शराबा पसंद नहीं है, यह देवी तीनों गावों की रक्षा करती हैं। ऐसे में यहां के लोग होली के सेलिब्रेशन से परहेज करना ही पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में इन 5 जगहों पर मनाएं होली का त्योहार, सेलिब्रेशन में मचेगा धमाल
Picture Courtesy: Freepik

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।