Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: यादगार बनाना चाहते हैं होली का पर्व, तो भारत की इन 5 जगहों पर मनाएं रंगों के त्योहार का जश्न

    Updated: Thu, 14 Mar 2024 04:58 PM (IST)

    होली (Holi 2024) का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हिंदू धर्म में बेहद अहम माना जाता है। इसे रंगों का त्योहार भी कहा जाता है क्योंकि इसे रंगों के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। पूरे भारत में इस पर्व की धूम देखने को मिलती है लेकिन कुछ ऐसी खास जगह हैं जहां की होली दुनियाभर में मशहूर है।

    Hero Image
    भारत के इन शहरों में जमकर मनाई जाती है होली

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फाल्गुन का महीना शूरू हो चुका है और अब सभी को होली (Holi 2024) का इंतजार है। रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े और अहम पर्व में से एक है। इसे देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 25 मार्च को रंगों के इस त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। यूं तो पूरे देश में इस त्योहार की रौनक देखने को मिलती है, लेकिन भारत की कुछ ऐसी जगह भी हैं, जहां हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। इन शहरों में होली का नजारा भी कुछ अलग होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी इस बार यादगार तरीके से होली का त्योहार मनाना चाहते हैं, तो देश के इन शहरों में जा सकते हैं, जो अपनी शानदार होली के लिए मशहूर हैं। आइए जानते हैं देश के ऐसे मशहूर शहरों के बारे में, जहां शानदार होली खेली जाती है-

    यह भी पढ़ें-  राजस्थान में 19 मार्च से शुरू हो रहा 'Braj Holi Festival', देखने को मिलेगी मथुरा-वृंदावन जैसी ही धूम

    वृंदावन

    भगवान कृष्ण की नगरी वृंदावन दुनियाभर में अरपनी होली के लिए मशहूर है। रंगों का त्योहार मनाने के लिए वृन्दावन बेहतरीन जगह है। यह शहर अपनी "फूलों के होली' के लिए जाना जाता है और इसका मुख्य उत्सव बांके बिहारी मंदिर में होता है।

    मथुरा

    श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी अपने होली उत्सव के लिए काफी मशहूर है। यहां भगवान कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चे, द्वारकाधीश मंदिर में गुलाल के साथ उत्सव मनाते हैं। होली मनाने के लिए मथुरा भी भारत में सबसे अच्छे स्थानों में से एक है।

    उदयपुर

    अगर आप अपनी होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो झीलों के शहर उदयपुर जा सकते हैं। यह शहर और इसकी गलियां होली के दिन ढेर सारे रंगों से सराबोर हो जाती है, जो इस त्योहार के जश्न में चार चांद लगा देती है।

    बरसाना

    राधा रानी का शहर बरसाना भी अपनी होली के लिए काफी मशहूर है। यह शहर अपनी प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए जाना जाता है, जहां होली पर पुरुषों को महिलाओं द्वारा लाठियों से पीटा जाता है।

    पुष्कर

    प्राचीन शहर पुष्कर होली के दौरान घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। यह शहर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करता है और यहां होली पर कई लोकप्रिय त्योहार मनाए जाते हैं, जहां लोग रंगों से सराबोर होते हैं।

    यह भी पढ़ें- होली पर घर जाने के लिए नहीं करना पड़ेगा धक्का-मुक्की का सामना, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

    Picture Courtesy: Freepik

    comedy show banner