विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न मास्क की जरूरत, न प्यूरीफायर की टेंशन! खुलकर सांस लेने के लिए बेस्ट हैं ये 10 देश, प्रदूषण का स्तर है सबसे कम

Published: Tue, 17 Nov 2026 01:02 PM (IST)

वायु प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक समस्या है, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं जहां हवा सबसे शुद्ध है।

इन देशों में प्रदूषण का स्तर है सबसे कम (Picture Courtesy: Freepik)

इन देशों में प्रदूषण का स्तर है सबसे कम (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के समय में वायु प्रदूषण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभरा है। वायु प्रदूषण सिर्फ भारत में ही खतरनाक स्तर पर नहीं है। दुनिया के कई देशों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है, लेकिन कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां की हवा काफी शुद्ध और साफ है। 

IQAir World Air Quality रिपोर्ट 2025-26 के मुताबिक, दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम है और वहां की हवा स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है। आइए जानें दुनिया के इन 10 देशों के बारे में, जहां वायु प्रदूषण का स्तर सबसे कम है। 

फ्रेंच पोलिनेशिया 

प्रशांत महासागर में स्थित ये द्वीप समूह इस लिस्ट में सबसे टॉप पर है। यहां हवा में PM2.5 का स्तर सिर्फ 1.8 दर्ज किया गया, जो इसे दुनिया के सबसे कम प्रदूषित देश में से एक बनाता है। 

प्यूर्टो रिको

कैरेबियन सागर में स्थित प्यूर्टो रिको अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ अपनी साफ-सुथरी हवा के लिए भी जाना जाता है। यहां प्रदूषण का स्तर सिर्फ 2.4 रिकॉर्ड किया गया। 

यू.एस. वर्जिन आइलैंड्स

बेहद कम औद्योगिक गतिविधियों और कम आबादी के कारण कैरेबियन सागर में स्थित इस द्वीप पर भी प्रदूषण का स्तर काफी कम है। यहां प्रदूषण का स्तर सिर्फ 2.5 दर्ज किया गया।

बारबाडोस

खूबसूरत समुद्री तटों और पर्यटन के लिए मशहूर बारबाडोस में भी वायु प्रदूषण का स्तर काफी कम है। यहां PM2.5 का स्तर 2.6 है। 

न्यू कैलेडोनिया

प्रशांत महासागर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित न्यू कैलेडोनिया द्वीपों का एक समूह, जो पाम बीचेस और खूबसूरत लैगून के लिए जाना जाता है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर 3.6 दर्ज किया गया, जो इसे दुनिया के सबसे कम प्रदूषित देशों में से एक बनाता है।

आइसलैंड

अपनी ठंडी हवा और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाने वाला आइसलैंड भी दुनिया के सबसे कम प्रदूषित देशों में से एक है। यहां प्रदूषण का स्तर 3.7 है।

बरमूडा

उत्तरी अटलांटिक महासागर में स्थित बरमूडा अपने शांत वातावरण और शुद्ध हवा के लिए मशहूर है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर 3.8 है।

अंडोरा

यूरोप के पाइरेनीज पहाड़ों के बीच बसा अंडोरा एक छोटा देश है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर 4.3 दर्ज किया गया है।

रीयूनियन

फ्रांस का ये द्वीप भी दुनिया के सबसे कम प्रदूषित देशों में से एक है। यहां प्रदूषण का स्तर 4.3 दर्ज किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया

कम पॉपुलेशन डेंसिटी और कड़े पर्यावरण नियमों को वजह से ऑस्ट्रेलिया की गिनती दुनिया के सबसे साफ हवा वाले देशों में होती है। यहां वायु प्रदूषण का स्तर 4.4 रिकॉर्ड किया गया।

 

Source: 
  • IQ Air

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।