विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लास इग्लू से लेकर हॉट स्प्रिंग्स तक: इन देशों में मिलता है 'नॉर्दन लाइट्स' देखने का सबसे शानदार एक्सपीरियंस

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:54 PM (IST)

नॉर्दन लाइट्स (ऑरोरा बोरेलिस) देखने का अनुभव शानदार होता है। कुछ जगहों पर प्रकृति के इस अजूबे को आसानी से देखा जा सकता है।

इन जगहों पर लें नॉर्दन लाइट्स देखने का मजा (Picture Courtesy: Freepik)

इन जगहों पर लें नॉर्दन लाइट्स देखने का मजा (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नॉर्दन लाइट्स, जिसे ऑरोरा बोरेलिस भी कहते हैं, को टीवी पर या इंटरनेट पर हम सभी ने देखा है और ये हर किसी की ट्रैवल बकेट लिस्ट का हिस्सा भी हैं। आसमान में तैरती हरी, गुलाबी और बैंगनी रंद की किरणें हर किसी को हैरान कर देती हैं, लेकिन इन्हें हर जगह से नहीं देखा जा सकता। 

नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए आपको कुछ खास जगहों पर जाना पड़ेगा, जहां रात को आसमान में आपको ये रंग-बिरंगी किरणें तैरती हुई नजर आएंगी। आइए जानें नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए कौन-कौन सी जगहें परफेक्ट हैं। 

नॉर्वे 

 नॉर्वे नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां का ट्रोमसो शहर ऑरोरा कैपिटल के नाम से मशहूर है। आर्कटिक सर्कल के सेंटर में स्थित होने के कारण यहां सितंबर से मार्च के बीच रातें लंबी और अंधेरी होती हैं, जिससे नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए एकदम बेस्ट माहौल बनता है। इसके अलावा, लोफोटेन द्वीप में भी नॉर्दन लाइट्स देख सकते हैं। 

आइसलैंड

आइसलैंड दुनिया का एकलौता ऐसा देश है, जहां से लगभग हर हिस्से से नॉर्दन लाइट्स देखी जा सकती हैं। यहां के थिंगवेलिर नेशनल पार्क और योकुलसार्लोन ग्लेशियर लगून में ऑरोरा का नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। नॉर्दन लाइट्स के अलावा, आइसलैंड अपने ज्वालामुखी, ग्लेशियर, वॉटर फॉल्स और गर्म पानी के झरनों के लिए भी मशहूर है। यहां भी सितंबर से मार्च के बीच आप नॉर्दन लाइट्स देख सकते हैं। 

अलास्का

नॉर्थ अमेरिका के अलास्का का फेयरबैंक्स शहर नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए सबसे बेहतरीन जगहों में से एक है। फेयरबैंक्स आर्टिक के काफी पास है। इसलिए पर नॉर्दन लाइट्स बिल्कुल साफ नजर आता है। पर्यटकों के लिए यहां इग्लू स्टे और हॉट स्प्रिंग्स की सुविधा भी मौजूद है, जो नॉर्दन लाइट्स देखने के अनुभव को और भी खास बना देते हैं। अगस्त के अंत से मार्च के बीच यहां नॉर्दन लाइट्स देखने जा सकते हैं।  

फिनलैंड 

फिनलैंड का लैपलैंड ऑरोरा लवर्स के लिए किसी सपने जैसा है। यहां की सबसे बड़ी खासियत ग्लास इग्लू हैं। कांच के बने गर्म कमरों में आरामदायक बिस्तर पर लेटे-लेटे पर्यटक रात भर आसमान में नॉर्दन लाइट्स देख सकते हैं। यहां का रोवानिएमी शहर भी इसके लिए काफी मशहूर है। अक्टूबर से मार्च के बीच यहां नॉर्दन लाइट्स देख सकते हैं। 

ग्रीनलैंड 

ग्रीनलैंड में आबादी काफी कम है। इसलिए यहां प्रदूषण भी न के बराबर है। इस वजह से यहां का आसमान बिल्कुल साफ रहता है। यहां के इलुलिसात और कंगेरलुलुआक शहर नॉर्दन लाइट्स देखने के लिए सबसे मशहूर हैं। बर्फ की चादर से ढका ग्रीनलैंड और यहां का शांत वातावरण नॉर्दन लाइट्स देखने का मजा दोगुना कर देता है। यहां सितंबर के अंत से मार्च की शुरुआत तक नॉर्दन लाइट्स देखा जा सकता है।