विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया का इकलौता देश जहां 40 मिनट में फिर से उग जाता है सूरज, रात के 1:30 बजे ही निकल आता है दिन

Published: Sat, 07 Dec 2024 05:46 PM (IST)

पृथ्वी के घूमने और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने के कारण दिन और रात होते हैं लेकिन नॉर्वे (Land ...और पढ़ें

क्या आप जानते हैं ऐसा कौन-सा देश है जहां महज 40 मिनट की होती है रात? (Image Source: Freepik)
क्या आप जानते हैं ऐसा कौन-सा देश है जहां महज 40 मिनट की होती है रात? (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. नॉर्वे को 'लैंड ऑफ द मिडनाइट सन' कहा जाता है।
  2. नॉर्वे में 76 दिनों तक सूरज सिर्फ 40 मिनट के लिए डूबता है।
  3. उत्तरी ध्रुव के बेहद करीब होने के कारण इस देश में ठंड भी बहुत ज्यादा पड़ती है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव न होने की स्थिति में, धरती पर सूर्य की पहली और आखिरी किरणें लगभग हर दिन एक तय समय पर पड़ती हैं, लेकिन पृथ्वी पर सूर्य अलग-अलग समय पर निकलता है। भारत और अमेरिका की घड़ी में भी काफी अंतर है। यही नहीं, अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में भी समय में काफी अंतर पाया जाता है। धरती के विभिन्न देशों में दिन की लंबाई अलग-अलग होती है, कहीं दिन काफी लंबे होते हैं तो कहीं रातें बहुत लंबी होती हैं। ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि यूरोपीय महाद्वीप में एक ऐसा देश (Land of the Midnight Sun) भी है जहां रात सिर्फ 40 मिनट की होती है? यहां सूर्य आधी रात के बाद डूबता है और कुछ ही देर में फिर सुबह हो जाती है। आइए जानें।

40 मिनट की होती है रात

नॉर्वे, यूरोप का एक खूबसूरत देश है जो आर्कटिक सर्किल में स्थित है। इस देश की सबसे बड़ी खासियत है यहां का 'आधी रात का सूरज'। मई से जुलाई के बीच, लगभग 76 दिनों तक, नॉर्वे में सूरज कभी नहीं डूबता। इसका मतलब है कि यहां रात के 12.43 बजे सूरज डूबता है और मात्र 40 मिनट बाद, रात 1.30 बजे फिर से उग जाता है। इस अनोखी घटना के कारण ही नॉर्वे को 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन' के नाम से जाना जाता है।

यह भी पढ़ें- अपने फरी फ्रेंड के साथ बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो Pet Friendly Travel के लिए अपनाएं 10 टिप्स

आधी रात में देख सकते हैं सूरज

यह खगोलीय घटना नॉर्वे की भौगोलिक स्थिति के कारण होती है। आर्कटिक सर्किल के पास होने के कारण, गर्मी के महीनों में सूर्य की किरणें इस क्षेत्र पर सीधे पड़ती हैं और लंबे समय तक दिन का एहसास होता रहता है। यह खूबसूरत नजारा देखने के लिए दुनिया भर से पर्यटक नॉर्वे आते हैं। आधी रात के सूरज के अलावा, नॉर्वे में फ्यॉर्ड्स, ग्लेशियर और उत्तरी लाइट्स जैसे कई अन्य नेचुरल अट्रैक्शन भी हैं जो इसे एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं।

इसलिए कहते हैं लैंड ऑफ मिडनाइट सन

नॉर्वे को 'लैंड ऑफ मिडनाइट सन' इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां मई से जुलाई तक सूरज लगभग 76 दिनों तक 40 मिनट से ज्यादा समय के लिए नहीं डूबता। हालांकि, उत्तरी ध्रुव के नजदीक होने के कारण यहां साल भर ठंड का मौसम रहता है। बर्फ से ढके पहाड़ और ग्लेशियर यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। टूरिज्म नॉर्वे की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है, जिसने इसे दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक बनाया है।

यह भी पढ़ें- पासपोर्ट बदलने की जरूरत नहीं! हर 6 महीने में अपनी राष्ट्रीयता बदल लेता है यह आईलैंड, पढ़िए वजह