विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

iPhone 18 जितनी कीमत में घूम सकते हैं दुनिया की ये खूबसूरत जगहें, ताउम्र याद रहेगी ये शानदार ट्रिप

Published: Thu, 24 Sep 2026 01:29 PM (IST)

आईफोन 18 की कीमत में आप दुनिया के कई खूबसूरत देशों की यात्रा कर सकते हैं, जो आपको बहुत खूबसूरत यादें देंगी।

आईफोन 18 की कीमत में घूमें विदेश (Picture Courtesy: Facebook/ UNESCO World Heritage Centre)

आईफोन 18 की कीमत में घूमें विदेश (Picture Courtesy: Facebook/ UNESCO World Heritage Centre)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। लोगों में आईफोन का क्रेज क्या है, ये हमें आपको बताने की जरूरत नहीं है। हाल ही में आईफोन 18 लॉन्ज हुआ, जिसके बाद कई लोग इस फोन को खरीदने के लिए बेचैन हो गए हैं, लेकिन भारत में इस फोन की कीमत लगभह 1.64 लाख तक है। 

हालांकि, एक-दो साल में ये फोन पुराना हो जाएगा और तब तक आईफोन का कोई नया मॉडल आ चुका होगा, लेकिन अगर आप ये पैसे घूमने में लगाते हैं, तो आपके पास ताउम्र के लिए खूबसूरत यादें इकट्ठा हो सकती हैं। जी हां, आईफोन 18 के दाम में आप विदेश की कुछ जगहों की आराम से सैर कर सकते हैं। आइए जानें कौन-सी हैं वो जगहें, जिन्हें आप आईफोन 18 के दाम में घूम सकते हैं। 

रोम

इटली की राजधानी रोम इतिहास, शानदार वास्तुकला और खान-पान के लिए जाना जाता है। कोलोसियम, वेटिकन सिटी और त्रेवी फाउंटेन जैसी ऐतिहासिक जगहें बेहद खूबसूरत हैं और इन्हें देखकर आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप प्राचीन रोम में पहुंच गए हैं। साथ ही, इटैलियन पिज्जा और जिलेटो का शानदार स्वाद आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। 

Rome (1)

(Picture Courtesy: Instagram)

इस्तानबुल 

तुर्की में बसा इस्तानबुल एशियन और यूरोपियन संस्कृति का मेल है। यहां ब्लू मस्जिद, ग्रैंड बाजार और हागिया सोफिया जैसी जगहें आपको मध्यपूर्वी और यूरोपीय संस्कृति और वास्तुकला का दीदार करवाती हैं। बोस्फोरस क्रूज की सैर और पारंपरिक टर्किश चाय का स्वाद आपको हमेशा याद रहेगा। 

Istanbul

(Picture Courtesy: Instagram)

पेरिस 

फ्रांस की राजधानी पेरिस दुनिया के सबसे खूबसूरत और रोमांटिक शहरों में शामिल है। एफिल टावर के सामने समय बिताना, लूव्र म्यूजियम में मोनालिसा की पेंटिंग देखना और सीन नदी के किनारे टहलना आपकी ट्रिप के सबसे यादगार लम्हों में से एक होगा। इसके साथ पेरिस में मैक्रॉन्स, पेस्ट्रीज जैसी बेक्ड मीठी चीजें खाने जैसा एक्सपीरिएंस आपको दुनिया में और कहीं नहीं मिलेगा। 

Paris

(Picture Courtesy: Instagram)

मोरोक्को 

नॉर्थ अफ्रीका में बसा मोरोक्को उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो कुछ अलग और रोमांचक एक्सप्लोर करना चाहते हैं। मारकेश के रंग-बिरंगे बाजार, नीले रंग का अनोखा शहर शेफशाउएन और सहारा रेगिस्तान में कैंपिंग करने का अनुभव आपके ट्रिप को शानदार बना देंगे। 

morocco

(Picture Courtesy: Instagram)

बुडापेस्ट

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट यूरोप के सबसे किफायती और खूबसूरत शहरों में से एक है। यहां की वास्तुकला और डेन्यूब नदी के खूबसूरत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां का थर्मल बाथ और बुडा पैलेस का नजारा आपके सफर को यादगार बना देंगे।

Budapest (1)

(Picture Courtesy: Instagram)

सिंगापुर

आधुनिकता और प्रकृति का बेजोड़ मेल सिंगापुर भारतीयों की सबसे पसंदीदा डेस्टिनेशन में से एक है। गार्डन्स बाय द बे, सेंटोसा आइलैंड और मरीना बे सैंड्स जैसे लैंडमार्क आपको एक अलग ही दुनिया से रूबरू करवाते हैं। 

Singapore

(Picture Courtesy: Instagram)