विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान-स्पेन नहीं, 2026 में इस देश के लोगों के पास है दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट; देखें टॉप-10 की लिस्ट

Published: Tue, 17 Nov 2026 11:31 AM (IST)

आमतौर पर किसी भी पासपोर्ट की अहमियत इस बात से मापी जाती है कि उसके जरिए आप कितने देशों में ...और पढ़ें

'हैप्पी पासपोर्ट्स इंडेक्स 2026' में टॉप-4 पर नॉर्डिक देशों का कब्जा (Image Source: AI-Generated)

'हैप्पी पासपोर्ट्स इंडेक्स 2026' में टॉप-4 पर नॉर्डिक देशों का कब्जा (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोचिए, अगर आपका पासपोर्ट सिर्फ यह न बताए कि आप कितने देशों में वीजा फ्री जा सकते हैं, बल्कि यह भी बताए कि आप अपनी असल जिंदगी में कितने 'खुश' हैं? जी हां, 2026 की एक नई रिपोर्ट ने पासपोर्ट की ताकत मापने का पूरा नजरिया ही बदल दिया है।

'हैप्पी पासपोर्ट्स इंडेक्स' के मुताबिक, अब सबसे दमदार पासपोर्ट वह नहीं जो सिर्फ यात्रा की सहूलियत दे, बल्कि वह है जिसके देश के नागरिक अपने देश में सबसे ज्यादा आजाद और खुशहाल महसूस करते हैं।

worlds-happiest-passports

(Image Source: AI-Generated)

किन पैमानों पर बनी है यह लिस्ट?

इस रिपोर्ट में कुल 50 देशों का आकलन किया गया है और हर देश को 100 में से नंबर दिए गए हैं (World’s Happiest Passports 2026)। रैंकिंग तय करने के लिए केवल यात्रा की सुविधा को नहीं, बल्कि चार अहम बातों को ध्यान में रखा गया है:

  • लोगों की भलाई और खुशहाली
  • अपने देश में मिलने वाली आजादी
  • घूमने-फिरने की सहूलियत
  • स्वास्थ्य, सुरक्षा और समृद्धि

नॉर्डिक देशों ने फिर मारी बाजी

दुनिया भर में नॉर्डिक देश अपने खुशहाल माहौल के लिए जाने जाते हैं और इस लिस्ट में भी उनका ही दबदबा है। टॉप-4 जगहों पर इन्हीं देशों ने अपना कब्जा जमाया है।

इस लिस्ट में 93.2 अंकों के साथ फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल पासपोर्ट का ताज पहना है। वहीं, 92.4 अंकों के साथ आइसलैंड दूसरे और 92.1 अंकों के साथ डेनमार्क तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है।

व्यक्तिगत आजादी है असली खुशी का राज

रिपोर्ट के आंकड़ों से एक बहुत ही रोचक बात सामने आई है। अमीर देशों में, अच्छी कमाई या सिर्फ एक मजबूत पासपोर्ट से ज्यादा खुशी इस बात से मिलती है कि लोगों को अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेने की कितनी छूट है।

जापान, स्पेन, पुर्तगाल, माल्टा, ग्रीस, मलेशिया और साइप्रस जैसे देशों के नागरिक यात्रा के मामले में काफी लकी हैं और उनकी सेहत भी अच्छी रहती है, लेकिन इंडेक्स के मुताबिक इन देशों के लोग असल जीवन में उतने खुश नहीं हैं। अगर सिर्फ जीवन की संतुष्टि को पैमाना माना जाए, तो इन देशों का प्रदर्शन काफी नीचे रहता है, जबकि कई दूसरी चीजों को मिलाकर बनी ओवरऑल रैंकिंग में ये बेहतर दिखते हैं।

ये हैं 2026 के टॉप-10 सबसे खुशहाल पासपोर्ट वाले देश:

  • फिनलैंड - 93.2
  • आइसलैंड - 92.4
  • डेनमार्क - 92.1
  • नॉर्वे - 89.3
  • स्विट्जरलैंड - 88.3
  • स्वीडन - 88.2
  • नीदरलैंड्स - 86.2
  • न्यूजीलैंड - 84.4
  • ऑस्ट्रिया - 83.8
  • सिंगापुर - 82.8

Source: Global Citizen Solutions

यह भी पढ़ें- 2026 में कितना मजबूत हुआ भारतीय पासपोर्ट? जानिए किस देश के पास है दुनिया का सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट

यह भी पढ़ें- भारत के सबसे स्वच्छ शहरों की नई लिस्ट जारी, इंदौर हुआ टॉप-3 से भी बाहर; नवी मुंबई बना देश का नंबर-1 शहर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।