विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशंस में से एक है सिंगापुर, मिस न करें इन जगहों पर घूमना

By Pratima JaiswalEdited By:
Published: Tue, 13 Mar 2018 04:14 PM (IST)Updated: Tue, 13 Mar 2018 04:15 PM (IST)

सिंगापुर बोटेनिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है,जहां नेशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं.

दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशंस में से एक है सिंगापुर, मिस न करें इन जगहों पर घूमना
दुनिया की सबसे खूबसूरत डेस्टिनेशंस में से एक है सिंगापुर, मिस न करें इन जगहों पर घूमना

ज्यादातर भारतीय पर्यटक दुबई जाना पसंद करते हैं. पीक सीजन में तो दुबई जाने वालों की तादाद बहुत ज्यादा होती है. वहीं दुबई के अलावा सिंगापुर एक ऐसा टूरिस्ट स्पोर्ट है, जो अन्य विदेशी टूरिस्ट डेस्टिनेशंस में से टॉप पर है. अगर आप भी विदेश में घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सिंगापुर आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. आइए, जानते हैं यहां क्या है खास. सिंगापुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में तीन संग्रहालय, जुरोंग बर्ड पार्क, रेप्टाइल पार्क, जूलॉजिकल गार्डन, साइंस सेंटर, सेंटोसा द्वीप, पार्लियामेंट हाउस, हिन्दू, चीनी व बौद्ध मंदिर तथा चीनी व जापानी बाग शामिल हैं. 

स्नैक्स के साथ सिंगापुर के स्पेशल जायकों का लीजिए मजा 

यहां फैले फूड स्टॉल्स में कई व्यंजन मिलते हैं. पाक कला और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जुलाई के महीने सिंगापुर में फूड फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है. सिंगापुर में मेक्डोनाल्ड, पीजा हट, केएफसी, सबवे, बर्गर किंग, जैसे इंटरनैशनल फूड चेन रेस्त्रां भी मिल जाएंगे. अगर आपको च्युइंगम पसंद है, तो सिंगापुर प्रवास के दौरान परेशानी हो सकती है. यहां पर च्युइंगम बैन है. 

खूबसूरत है यहां नाइटलाइफ

लाखों टिमटिमाती डिजाइनर लेजर लाइटों से सिंगापुर की हर गली जगमगा उठती है. आर्चर रोड, सिंगापुर रिवर, बरस बासा, बुगीस, सीबीडी और मरीना बे में बोट का रोमांचकारी सफर, नदियों पर लेजर शो रोशनाई का आयोजन, पेड़ पर लिपटी लाइटें  रात के समय बहुत ही दिलचस्प लगती है. अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहां जाते हैं, तो आपकी ट्रिप और भा यादगार बन जाएगी.

 

भारतीय संस्कृति की झलक 

सिंगापुर में भारतीयों की संख्या अच्छी खासी है, इसलिए यहां के फेसम मॉल्स में भारतीय सामान आसानी से मिल जाते हैं. कपड़े, एंटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, टीवी, गैजेट्स, मोबाइल्स, परफ्यूम, साज-सजावट के सामान, ब्यूटी प्रॉडक्ट्स के अलावा एक से बढ़कर एक बेहतरीन चीजें यहां के मार्केट में मिल जाएंगी. इसके अलावा अगर आप भारतीय खाने को मिस करें, तो आपको यहां कई भारतीय डिश भी मिल जाएगी. 

 

नेचर की सुंदरता के लिए घूमें 158 साल पुराना बोटेनिकल गार्डन 

सिंगापुर पर्यावरण के नजरिए से भी बेहतर प्लेस माना जाता है. यहां स्वच्छता का ख्याल रखा जाता है. शायद ही कोई जगह मिले, जहां गंदगी दिख जाए. शहर की शान को बढ़ाती गगनचुंबी इमारतें सुखद अहसास देती हैं. आप सिंगापुर दर्शन के लिए जाएं, तो बॉटेनिकल गार्डन जरूर देखें. यह 158 साल पुराना गार्डन है. इस गार्डन को देखकर आपको लगेगा कि सिंगापुर को प्रकृति का वरदान मिला है. सिंगापुर बोटेनिकल गार्डन 52 हेक्टेयर इलाके में फैला है, जहां नेशनल ऑर्किड कलेक्शन के तहत तीन हजार से ज्यादा ऑर्किड उगाए गए हैं. यहां की सरकार सुंगेई बुलोह वेटलैंड्स रिजर्व को लोगों को उनके आधुनिक जीवन के तनाव से दूर करने के लिए इसे एक शांत डेस्टिनेशन के रूप में प्रमोट कर रही है. 

कैसे पहुंचे 

आप इंटरनेशनल फ्लाइट से सिंगापुर पहुंच सकते हैं. यहां घूमने के लिए टूरिस्ट कैब और टैक्सी उपलब्ध है. 

कब जाएं 

फरवरी से अप्रैल के बीच का मौसम बहुत खुशनुमा रहता है.

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।