फिनलैंड लगातार 9वें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग कर देगी हैरान
फिनलैंड लगातार नौवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित हुआ है। ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार, 147 देशों में ...और पढ़ें
-1773925960561_m.webp)
फिनलैंड लगातार नौवीं बार दुनिया का सबसे खुशहाल देश, भारत की रैंकिंग में सुधार (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खुश रहना सिर्फ शारीरिक सेहत ही नहीं, मेंटल पीस के लिए भी बेहद जरूरी है। इसलिए हर कोई अक्सर खुश रहने की सलाह देता है। हमारे शहर और देश के वातावरण का असर भी हमारे मूड पर काफी ज्यादा पड़ता है।
इसी के बारे में अच्छे से जानने और लोगों को बताने के लिए हर साल दुनियाभर के खुशहाल देशों की एक लिस्ट जारी की जाती है। इसी क्रम में हाल ही में साल 2026 के सबसे खुशहाल देशों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में नौवीं बार एक ही देश ने टॉप किया है। आइए जानते हैं कौन-से 10 देश हैं इस बार के सबसे खुशहाल देश-
कौन बना नंबर-1
हाल ही में जारी ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट की कुछ रैंकिंग में बदलाव हुए हैं, लेकिन नंबर वन पर रहने वाले देश का नाम इस साल भी सेम ही रहा। वेलबीइंग रिसर्च सेंटर की नवीनतम रिपोर्ट ने लगातार नौवें वर्ष फिनलैंड को दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया है।
यह लिस्ट हर साल इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे के आसपास जारी की जाती है। इसमें लोग द्वारा अपने जीवन के मूल्यांकन के आधार पर 140 से ज्यादा देशों को रैंक करती है। यह रिपोर्ट सोशल सपोर्ट, लाइफ एक्सपेक्टेंसी, पर्सनल फ्रीडम, जेनेरसिटी और भ्रष्टाचार की धारणा जैसे प्रमुख कारकों पर आधारित है।
कौन हैं टॉप-10 खुशहाल देश
फिनलैंड इस सूची में अपना दबदबा बनाए हुए हैं, हालांकि कुछ देशों के दिलचस्प एंट्री ने स्थिति को बदल दिया है। ऐसे में अगर आप आने वाले दिनों में किसी विदेश ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो इन 10 खुशहाल देशों को बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
- फिनलैंड
- आइसलैंड
- डेनमार्क
- कोस्टा रिका
- स्वीडन
- नॉर्वे
- नीदरलैंड्स
- इजराइल
- लक्जमबर्ग
- स्विट्जरलैंड
इस लिस्ट में कोस्टा रिका लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। पिछले साल पहली बार टॉप-10 में अपनी जगह बनाते हुए इस देश छठवां स्थान हासिल किया था। वहीं, अब इस बार इसने चौथा स्थान हासिल किया है। यह इस देश की अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग है।
कैसी है भारत की हालत?
बात करें अपने देश भारत की, तो लिस्ट में भारत में लगातार दूसरे साल अपने प्रदर्शन में सुधार किया है। पिछले साल 118वें नंबर पर रहा भारत इस बार 147 देशों में 116वें स्थान पर है। हालांकि, यह अभी भी निचले स्तर पर ही है, लेकिन इसमें थोड़ा सुधार हुआ है।
खुशी के स्तर को क्या प्रभावित कर रहा है?
रिपोर्ट में सोशल मीडिया के बहुत ज्यादा इस्तेमाल से सेहत पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है, विशेष रूप से युवाओं में। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूनाइटेड किंगडम जैसे देश लगातार दूसरे साल भी टॉप-10 से बाहर हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।