Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या पैसे देकर कोई भी ले सकता है Vanuatu की नागरिकता? जानें इस छोटे से देश के बारे में 10 अनोखी बातें

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 02:08 PM (IST)

    भगोड़े कारोबारी ललित मोदी (Lalit Modi) ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने प्रशांत महासागर के द्वीपीय देश वानुआतु की नागरिकता (Vanuatu Citizenship) हासिल कर ली है जो अपने Citizenship-by-Investment प्रोग्राम के लिए जाना जाता है। आइए यहां आपको बताते हैं इस आइलैंड से जुड़े 10 फैक्ट्स।

    Hero Image
    Lalit Modi Vanuatu Citizenship: प्रशांत महासागर के खूबसूरत द्वीप वानुआतु के बारे में 10 रोचक तथ्य (Image Source: X)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vanuatu Citizenship: IPL के पूर्व चेयरमैन Lalit Modi ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) में अपना भारतीय पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपीय देश वानुआतु की नागरिकता हासिल कर ली है। यह देश अपने "नागरिकता-बाय-इन्वेस्टमेंट" (CBI) प्रोग्राम के लिए जाना जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ललित मोदी 2010 में भारत छोड़कर लंदन में बस गए थे। शुक्रवार को भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने पुष्टि की कि आईपीएल के संस्थापक ने अपनी भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए आवेदन किया है।

    वानुआतु से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें

    1) प्रशांत महासागर में बसा द्वीप समूह

    वानुआतु एक द्वीपीय देश है, जो दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित है। यह 83 द्वीपों का समूह है, जिनमें से 65 पर लोग बसते हैं।

    2) ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित

    यह देश ऑस्ट्रेलिया के पूर्व और न्यूजीलैंड के उत्तर में, ऑस्ट्रेलिया और फिजी के बीच स्थित है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर "पोर्ट विला" है, जो एफेटे द्वीप पर स्थित है।

    3) भाषाओं का अनोखा मेल

    वानुआतु में आधिकारिक भाषाएं बिस्लामा (एक क्रीओल भाषा), अंग्रेजी और फ्रेंच हैं। बिस्लामा को देश की राष्ट्रीय भाषा माना जाता है।

    4) आर्थिक आधार

    यहां की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, पर्यटन, मछली पकड़ने और विदेशी वित्तीय सेवाओं पर निर्भर है। इसके अलावा, यहां "कावा" नामक एक विशेष पेय का निर्यात भी बड़ी मात्रा में होता है।

    यह भी पढ़ें- दुनिया के 7 सबसे खूबसूरत Beaches के बारे में जानते हैं आप? आज ही अपनी ट्रैवल ल‍िस्‍ट में करें शाम‍िल

    5) कर-मुक्त देश

    वानुआतु में आयकर, पूंजीगत लाभ कर, विरासत कर या मुद्रा विनिमय नियंत्रण नहीं हैं। देश की आय का मुख्य स्रोत VAT (मूल्य वर्धित कर), पर्यटन और कृषि उत्पादों का निर्यात है।

    6) नागरिकता खरीदने की सुविधा

    वानुआतु का नागरिकता-बाय-इन्वेस्टमेंट (CBI) प्रोग्राम दुनियाभर में लोकप्रिय है। कोई भी विदेशी लगभग $1,50,000 USD का निवेश करके यहां की नागरिकता हासिल कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, इस स्कीम से सरकार को अच्छी खासी आय होती है।

    7) वानुआतु पासपोर्ट का फायदा

    VisaIndex के अनुसार, वानुआतु के पासपोर्ट धारक 56 देशों में बिना वीजा यात्रा कर सकते हैं। यही कारण है कि इसकी नागरिकता-बाय-इन्वेस्टमेंट योजना निवेशकों के लिए आकर्षक है।

    8) ऑर्गेनिक डाइट का बड़ा योगदान

    यहां के लगभग 90% घरों में लोग खुद मछली पकड़ते हैं और खाते हैं। इसके अलावा, उनकी डाइट में स्थानीय रूप से उगाए गए फूड आइटम्स, जैसे कि याम, तारो और शकरकंद प्रमुख रूप से शामिल होते हैं।

    9) सक्रिय ज्वालामुखियों की भूमि

    वानुआतु में कई सक्रिय ज्वालामुखी हैं, जिनमें से "माउंट यासुर" दुनिया के सबसे आसान पहुंच वाले सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। इसके अलावा, कई पानी के अंदर भी ज्वालामुखी पाए जाते हैं।

    10) छोटा लेकिन घनी आबादी वाला देश

    2020 की जनगणना के अनुसार, वानुआतु की कुल आबादी 3,00,019 थी, जिसमें 1,51,597 पुरुष और 1,48,422 महिलाएं थीं।

    यह भी पढ़ें- पहली बार कर रहे हैं व‍िदेश की यात्रा तो काम आएंगी 10 जरूरी बातें, यादगार हो जाएगी ट्र‍िप