हो गया है Delhi Heritage Walk Festival का शुभारंभ, दिल्ली की कई शानदार ऐतिहासिक जगहों को देखने का मिलेगा मौका
अक्टूबर की 10 तारीख से Delhis theme-based heritage walk festival की शुरुआत हो चुकी है। इस महोत्सव में 100 वॉक्स शामिल हैं जिनमें दिल्ली की ऐतिहासिक जगहों को एक्प्लोर करने का मौका देंगी। इस महोत्सव के जरिए राजधानी में पर्यटन बढ़ावा देना है और लोगों को ऐतिहासिक धरोहरों के बारे में जानकार बनाना है। आइए जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Heritage Walk Festival 2024: दिल्ली, भारत की राजधानी होने के साथ-साथ, एक समृद्ध इतिहास और विविध संस्कृतियों का संगम भी है। इस शहर की गली-कूचों में सदियों पुराने किले, मस्जिदें, मंदिर और हवेलियां बिखरी हुई हैं, जो शहर के गौरवशाली अतीत के गवाह हैं। इन ऐतिहासिक स्थलों को जीवंत बनाने और लोगों को दिल्ली के इतिहास से जोड़ने के लिए, शहर में थीम-आधारित विरासत पथ महोत्सव (Delhi's theme-based heritage walk festival) का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं, कब से शुरू हो रहा है ये महोत्सव और क्या होगी इस बार की इसकी खासियत।
इस महोत्सव का आयोजन दिल्ली पर्यटन विभाग करवाता है। इसमें 100 हेरिटेज वॉक शामिल हैं, जो शहर के ऐतिहासिक परिदृश्य को एक्सप्लोर करवाता है।
(Picture Courtesy: Instagram)
क्यों मनाया जाता है ये महोत्सव?
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करना और उन्हें जनता के लिए सुलभ बनाना है। इसके साथ ही, यह महोत्सव लोगों में ऐतिहासिक संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करता है और उन्हें शहर की विरासत से जोड़ता है। महोत्सव के दौरान, विभिन्न थीम पर आधारित पैदल यात्राएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें प्रतिभागी शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करते हैं।
यह भी पढ़ें: खंडहर होकर भी खूबसूरती की मिसाल हैं ये 5 जगहें, देखेंगे तो आपके लिए भी मुश्किल हो जाएगा नजरे हटाना
कब से शुरू है दिल्ली की हेरिटेज वॉक?
ये महोत्सव 10 अक्टूबर से शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर तक चलने वाला है। आपको बता दें कि वॉक के लिए 25 लोगों का ग्रुप बनाया जाता है, जिनके साथ एक टूर गाइड होता है। टूर गाइड का काम उन सभी ऐतिहासिक जगहों के बारे में लोगों को बताना, उनसे जुड़ी कहानियां सुनना और इस वॉक को और मजेदार बनाना है।
इस महोत्सव की शुरुआत भारतीय स्वतंत्रता के लिए संघर्ष (अजीतगढ़) वॉक के साथ शुरू हुआ। इस महोत्सव में मल्चा महल, दिल्ली हाट, हौज खास गांव, शाहजहानाबाद जैसी कई रोमांचक जगहें शामिल हैं, जहां आपको काफी कुछ देखने और अनुभव करने को मिलेगा।
कैसे ले सकते हैं इसमें हिस्सा?
इस वॉक से जुड़ी सभी जानकारियां आप दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग की वेबसाइट delhitourism.gov.in/ebooking से ले सकते हैं। आपको बता दें कि हर वॉक की कीमत 1000 रुपए प्रति व्यक्ति है, जिसमें टूर गाइट और साथ मिलने वाली किट का शुल्क भी शामिल है। इस किट में टॉर्च, जूट बैग, रस्सी, टोपी, बैच, बैंड, वॉटर बोतल, छड़ी, फल, जूस और मफिन शामिल हैं। ये वॉक ज्यादातर वीकेंड्स को होंगी, ताकि ज्यादा लोग आराम से इसमें हिस्सा ले सकें।
अक्टूबर के महीने में 23 हेरिटेज वॉक आयोजित होंगी, नवंबर में 40 और दिसंबर के महीने में 37 वॉक आयोजित की जाएंगी।
यह भी पढ़ें: जन्नत से कम नहीं है राजस्थान की 5 जगह, एक बार गए, तो वहीं रह जाने का करेगा मन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।